संस्थापक : परिचय

‘रेख़्ता फ़ाउंडेशन’ के संस्थापक संजीव सराफ़ एक उद्यमी और साहित्यिक दूरदर्शी हैं। उन्हें उर्दू शाइरी, चित्रकला और संगीत से गहरा लगाव है। उर्दू शाइरी के प्रति उनके जुनून ने उन्हें उर्दू की सांस्कृतिक विरासत का सबसे बड़ा मंच बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उपयोगकर्ताओं के अनुकूल एक व्यापक त्रिभाषी उर्दू शब्दकोश के माध्यम से उर्दू शब्दों को सभी के लिए आसानी से सुलभ बनाने के लिए ‘रेख़्ता डिक्शनरी’ का विचार किया।

श्री सराफ़ ने उर्दू लिपि सीखी है। उनकी ‘नवा-ए-सरोश’ और ‘लव लॉन्गिंग लॉस’ शीर्षक से दो पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं। ‘रेख़्ता डिक्शनरी’ की तरह श्री सराफ़ ने हिंदी और इसकी उप-भाषाओं के शब्दकोश के बारे में अपनी रुचि ज़ाहिर करते हुए हिंदी भाषी पाठकों के लिए ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ शुरू करने का बीड़ा उठाया है। जहाँ पाठक न सिर्फ़ हिंदी, बल्कि इसकी उप-भाषाओं के शब्दों से भी परिचित हो सकेंगे।

Sanjiv Saraf Founder Mobile Image

हिन्दवी डिक्शनरी : परिचय

‘हिन्दवी डिक्शनरी’—‘रेख़्ता फ़ाउंडेशन’ की एक नई पहल है। यह फ़ाउंडेशन हिंदी और इसकी प्रमुख क्षेत्रीय भाषाओं के शब्दकोश की उन्नति और संरक्षण को लेकर प्रयत्नरत है। यह फ़ाउंडेशन वर्ष 2011 से ‘रेख़्ता’, ‘सूफ़ीनामा’, ‘हिन्दवी’ और ‘आमोज़िश’ सहित कई वेबसाइट्स के सक्रिय संचालन में रत है।

‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और इसकी प्रमुख 10 क्षेत्रीय भाषाओं-बोलियों के शब्दों का एक व्यापक संग्रह है। इसमें अवधी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही और मैथिली शामिल हैं। विस्तृत अर्थों के साथ, यह पर्यायवाची, विलोम, कहावत या लोकोक्ति, मुहावरे और विशेष संदर्भ के साथ अन्य बहुत-सी सामग्री प्रदान करता है।

‘हिन्दवी डिक्शनरी’ एक बहुभाषिक शब्दकोश है। यहाँ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दार्थ हिंदी एवं अँग्रेज़ी में भी देखने को मिलेंगे।

यह उल्लेखनीय है कि ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ को एक रिवर्स डिक्शनरी के रूप में भी तैयार किया गया है, जहाँ अँग्रेज़ी से हिंदी के अर्थ भी सुगमता से प्राप्त किए जा सकते हैं।

हिन्दवी डिक्शनरी : विशेषताएँ

सुविधा और सटीकता सुविधा और सटीकता—प्राथमिक उद्देश्य होने के कारण, ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ को उन सभी विशेषताओं को शामिल करने के लिए डिज़ाइन किया गया है जो अर्थ खोजने को सरल, सहज और तीव्र बनाती हैं। ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ एक सक्षम संपादकीय टीम की कड़ी मेहनत के साथ उच्च तकनीकी सहयोग का परिणाम है।

इस संदर्भ में कुछ उल्लेख-योग्य विशेषताएँ नीचे सूचीबद्ध हैं :

  • हिंदी, अँग्रेजी और रोमन शब्दों में आसान खोज।
  • अर्थ खोजने के लिए बस अपना शब्द या वाक्यांश हिंदी, अँग्रेज़ी या रोमन में टाइप करने पर हिंदी, अँग्रेज़ी और क्षेत्रीय भाषाओं-बोलियों के सुझाव प्राप्त होंगे।
  • किसी विशेष शब्द का चयन करने पर उस शब्द के अर्थ के साथ-साथ अन्य विवरण, जैसे : पर्यायवाची, समानार्थक, यौगिक व विलोम शब्द तथा कहावत और मुहावरा भी देख सकते हैं। अगर वह शब्द किसी क्षेत्रीय भाषा-बोली में प्रयोग होता है, तो इसी प्रकार उस शब्द के बारे में भी पूरी जानकारी दी जाएगी।
  • शब्दों के मूल स्रोत और अन्य विवरण, जैसे शब्द-भेद आदि।
  • हिंदी गद्य और पद्य के उदाहरण, क्षेत्रीय भाषाओं-बोलियों के शब्दों के उदाहरण; यहाँ मूल रूप में उपलब्ध हैं।
  • ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ में व्यावहारिक रूप से प्रदर्शित शब्द खोजने पर उससे संबंधित उदाहरण तथा विशेष टिप्पणी से अर्थों की समझ और संप्रेषणीय हो जाती है।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा