हरियाणवी डिक्शनरी
हरियाणवी
उत्तर भारत के अंतर्गत आर्थिक रूप से
संपन्न हरियाणा प्रदेश की भाषा को ‘हरियाणवी’ कहा जाता
है। हरियाणा के बाहर दिल्ली देहात से लेकर राजस्थान में भरतपुर तक और उत्तर प्रदेश
में मेरठ तक भी इस भाषा का अच्छा प्रभाव देखा जा सकता है। देश विभाजन के बाद
हरियाणा और दिल्ली से जो लाखों लोग पाकिस्तान चले गए थे उनके गाँवों में आज भी यह
मातृभाषा है। पंजाब और सिंध के हज़ारों गाँवों में इसकी लोकप्रियता बनी हुई है।
जानकारों के अनुसार हरियाणी का विकास ‘उत्तरी शौरसेनी
अपभ्रंश’ के पश्चिमी रूप से हुआ है। बांगरू, अहीरवाटी, बागड़ी, मेवाती, कौरवी और
ब्रज इसकी बोलियाँ हैं। विभिन्न क्षेत्रों के हिसाब से हरियाणवी के अलग-अलग लहजे
हैं, लेकिन प्रमुख रूप से इसे दो भागों में बाँटा जाता है। उत्तर
हरियाणा में बोली जाने वाली ‘उत्तरी हरियाणवी’ थोड़ा सरल
होने के कारण हिंदी भाषी लोगों को भी समझ आ जाती है, जबकि दक्षिण
हरियाणा में बोली जाने ‘ठेठ हरियाणवी’ को समझ पाना
काफ़ी कठिन होता है। देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली हरियाणवी भाषा में 'न' की ध्वनि
प्रायः ‘ण’ के रूप में प्रयुक्त होती है।
कर्मठ किसानों और बहादुर जवानों की
धरती हरियाणा का हमेशा राष्ट्र की सुरक्षा और आर्थिक विकास में बहुत बड़ा योगदान
रहा है। यही वजह है कि हरियाणवी लोक साहित्य राष्ट्र चेतना और शौर्य भावना से
ओत-प्रोत है। आजादी के राष्ट्रीय आंदोलन ने हरियाणवी साहित्यकारों को बहुत
प्रभावित किया। सांस्कृतिक दृष्टि से गौर करें तो हरियाणवी लोक साहित्य में
महाभारत काल से लेकर अब तक के सांस्कृतिक वैभव की झलक मिलती है। कई साधु-संतों और
फ़क़ीरों की हरियाणा कर्मस्थली रहा, जिन्होंने हरियाणवी की समृद्धि में
योगदान दिया। चंदबरदाई, कबीर, सूरदास और
अमीर ख़ुसरो जैसे प्रसिद्ध रचनाकारों ने भी इस भाषा का प्रयोग किया। हरियाणवी
रचनाकारों ने रागिनियों और साँगों के माध्यम से लोक संस्कृति को नए आयाम दिए।
वर्तमान में भी बहुत से रचनाधर्मी देश-विदेश में करोड़ों लोगों द्वारा बोली जाने
वाली इस भाषा के संरक्षण और विकास में जुटे हुए हैं। लोकगीतों और नाटकों की रचना
के साथ ही फिल्मों का निर्माण हो रहा है। इस भाषा के शब्दकोश भी प्रकाशित हो चुके
हैं। ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ ने ‘हरियाणवी’ की ‘शब्द-संपदा’ को भाषाओं
के संरक्षण और संवर्द्धन की अपनी महत्वपूर्ण योजना में शामिल किया है। हमारे इस
प्रयास से लोग ‘हरियाणवी शब्दकोश’ की सुविधा
भी हासिल कर रहे हैं।
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा