छाती से संबंधित मुहावरे
-
छाती उड़ी जाना
दुःख या आशंका से चित्त व्याकुल होना, कलेजा दहलना, जी घबराना
-
छाती उभरना
युवावस्था आरंभ होने पर स्त्रियों के स्तन का उठना या बढ़ना
-
छाती उमड़ जाना
प्रेम या करूणा के आवेग से हृदय परिपूर्ण होना, प्रेम या करूणा से गदगद होना
-
छाती के किवाड़
छाती का पंजर, छाती का पर्दा या विस्तार
-
छाती के किवाड़ खोलना
कलेजा टुकड़े टुकड़े करना
-
छाती कूटना
देखिए : 'छाती पीटना'
-
छाती का किवाड़ खुलना
छाती फटना
-
छाती का जम
दुखदायक वस्तु या व्यक्ति, हर घड़ी कष्ट पहुँचाने वाला आदमी या वस्तु
-
छाती छलनी होना
कष्ट या अपमान सहते-सहते हृदय जर्जर हो जाना, बार-बार दुःख या कुढ़न से चित्त का अत्यंत व्यथित होना, दुःख झेलते-झेलते या कुढ़ते-कुढ़ते जी ऊब जाना
-
छाती छोलना
बातों द्वारा हृदय को बेधना, अपने कथन से किसी की पीड़ा पहुँचाना
-
छाती जुड़ाना
छाती ठंडी करना, हृदय शीतल करना, चित्तशांत और प्रसन्न करना, हृदय संतुष्ट और प्रफुल्लित करना, इच्छा या हौसला पूरा करना, कामना पूर्ण करना, मन का आवेग शांत करना
-
छाती जलना
कलेजे पर गरमी मालूम होना, अजीर्ण आदि के कारण हृदय में जलन मालूम होना
-
छाती जलाना
हृदय संतप्त करना, संताप देना, मानसिक व्यथा पहुँचाना, जी जलाना, कष्ट पहुँ चाना
-
छाती ठुकना
हिम्मत बँधना, साहस बँधना, चित्त में दृढ़ता होना
-
छाती ठंडी करना
हृदय शीतल करना, चित्त शांत और प्रफुल्लित करना, मन का आवेग शांत करना, मन की अभिलाषा पूर्ण करना, हौसला पूरा करना
-
छाती ठंडी होना
हृदय शीतल होना, चित्त शांत और प्रफुल्लित होना, मन का आवेग शांत होना, कामना पूर्ण होना, हौसला पूरा होना
-
छाती ठोकना
किसी कठिन कार्य के करने की साहसपूर्वक प्रतिज्ञा करना, किसी भारी या कठिन कार्य को करने का दृढ़तापूर्वक निश्चय दिलाना, कोई दुष्कर कार्य करने का साहस प्रकट करना, हिम्मत बाँधना
-
छाती तले रखना
पास से अलग न होने देना, सदा अपने समीप या अपनी रक्षा में रखना
-
छाती तले रहना
पास रहना, आँखों के सामने रहना
-
छाती थामकर रह जाना
ऐसा भारी शोक या दुःख अनुभव करना जो प्रकट न किया जा सके, कोई भारी मानसिक आघात सहकर स्तब्ध हो जाना, शोक से ठक रह जाना
-
छाती देना
बच्चे के मुँह में पीने के लिए स्तन डालना, स्त्री का संतान को अपना दूध पिलाना, दूध पिलाना
-
छाती दरकना
देखिए : 'छाती फटना'
-
छाती दरना
सताना, क्लेश देना
-
छाती धड़कना
भय या आशंका से हृदय कंपित होना, कलेजा धक-धक करना, खटके या डर से कलेजा जल्दी-जल्दी उछलना, जी दहलना
-
छाती निकालकर चलना
तनकर चलना, अकड़कर चलना, ऐंठकर चलना
-
छाती पक जाना
देखिए : 'छाती छलनी होना'
-
छाती पकड़कर रह जाना
देखिएः 'छाती थामकर रह जाना'
-
छाती पकना
स्तनों पर क्षत होना, स्तनों पर घाव होना
-
छाती पत्थर की करना
अत्यंत शोक या दुःख सहने के लिए जी कड़ा करना, भारी कष्ट या संताप सह लेना या सहने के लिए प्रस्तुत होना, हृदय कठोर करना
-
छाती पर का पत्थर
ऐसी वस्तु जिसका खटका सदा बना रहता हो, चिंता उत्पन्न करने वाली वस्तु
-
छाती पर चढ़कर ढाई चुल्लू लहू पीना
कठिन दंड देना, प्राणदंड देना
-
छाती पर चढ़ना
कष्ट पहुँचाने के लिए पास जाना
-
छाती पर धरकर ले जाना
अपने साथ परलोक में ले जाना (धन आदि के विषय में लोग बोलते हैं कि 'क्या छाती पर धरकर ले जाओगे?')
-
छाती पर पत्थर रखना
किसी भारी शोक या दु:ख का आघात सहना, दु:ख सहने के लिए हृदय कठोर करना
-
छाती पर फिरना
घड़ी-घड़ी ध्यान में आना, बार-बार स्मरण होना
-
छाती पर बाल होना
उदारता, न्यायशीलता आदि के लक्षण होना
-
छाती पर साँप लोटना
दुख से कलेजा दहल जाना, हृदय पर दुख, शोक आदि का आघात पहुँचना, मन मसोसना, मानसिक व्यथा होना
-
छाती पर होना
छाती पर चढ़ जाना
-
छाती भर आना
छाती में दूध भर आना, दूध उतरना
-
छाती भर आना
प्रेम या करुणा के आवेग से हृदय परिपूर्ण होना, प्रेम या करुणा से गदगद होना
-
छाती में छेद होना
कष्ट या अपमान सहते-सहते हृदय जर्जर होना, बार-बार के दुख या कुढ़न से चित्त अत्यंत व्यथित होना, कुढ़ते-कुढ़ते या दुख झेलते-झेलते जी ऊब जाना
-
छाती में दूध छलकना
माँ का बच्चे के प्रति स्नेह छलकना
-
छाती मसलना
छाती मलना, स्तन दबाना या मरोड़ना (संभोग का एक अंग)
-
छाती मसोसना
चुपचाप हृदय में ऐसा घोर दुःख होना जो प्रकट न किया जा सके, मन ही मन संतप्त होना
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
© 2024 Rekhta™ Foundation. All Right Reserved.
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा