दिल से संबंधित मुहावरे
-
(किसी के) दिल के दरवाज़े खुलना
जी का हाल मालूम होना, मन की बात प्रकट होना
-
(किसी पर)दील आना
दे॰
-
दिन मलना
देखिएः 'कलेजा मलना'
-
दिल अटकना
जी लगना, जी लगाना
-
दिल उकताना
देखिए : 'जी उकताना'
-
दिल उचटना
देखिए : 'जी उचटना'
-
दिल उचाट होना
चित्त न लगना, चित्त का प्रवृत्त न होना, मन हटना, किसी कार्य, वस्तु या स्थान आदि से विरक्ति होना
-
दिल उठना
देखिए : 'जी उठना'
-
दिल उठाना
चित्त हटाना, मन फेर लेना
-
दिल उमड़ना
देखिए : 'जी भर आना'
-
दिल उलटना
कलेजा उलटना
-
दिल के फफोले फूटना
चित्त का उद्गार निकलना
-
दिल के फफोले फोड़ना
हृदय का उद्गार निकालना, किसी को भली-बुरी सुनाकर अपना जी ठंडा करना, जली-कटी कहकर अपना चित्त शांत करना
-
दिल कडुवा करना
दे॰ 'दिल कड़ा करना'
-
दिल कड़ा करना
हिम्मत बाँधना, साहस करना, चित्त में दृढ़ता लाना
-
दिल कुढ़ना
चित्त का दुःखी होना, रंज होना
-
दिल कुढ़ाना
चित्त को दुःखी करना, रंज करना
-
दिल कबाब होना
देखिए : 'जी जलना'
-
दिल कुम्हलाना
चित्त का दुःखी व शोकाकुल होना, मन का सुस्त हो जाना
-
दिल करना
देखिएः 'जी करना'
-
दिल का कँवल खिलना
चित्त प्रसन्न होना, मन में आनंद होना
-
दिल का ग़ुबार निकलना
देखिए : 'जी का बुखार निकालना'
-
दिल का गवाही देना
मन को किसी बात की संभावना या औचित्य का निश्चय होना, इस बात का विचार में आना कि कोई बात होगी या नहीं; अथवा यह बात उचित है या नहीं, अंतःकरण या विवेक से किसी काम अथवा बात का अनुमोदन या समर्थन होना
-
दिल का बुख़ार निकालना
देखिए : 'जी का बुखार निकालना'
-
दिल का बादशाह
बहुत बड़ा उदार या दानी
-
दिल का भर जाना
देखिए : 'जी भर आना'
-
दिल की कली खिलना
आनंदित होना, चित्त प्रसन्न होना
-
दिल की दिल में रहना
देखिए : 'जी का जी में रहना'
-
दिल की फाँस
मन की पीड़ा या दुःख
-
दिल को क़रार होना
चित्त में धैर्य या शांति होना, हृदय का शांत या संतुष्ट होना
-
दिल को पत्थर करना
मन को कड़ा करना, मन में शक्ति लाना
-
दिल को मसोसना
शोक या क्रोध आदि तीव्र मनोवेगों को मन में ही दबाए रखना, चित्त के उद्गार को किसी कारणवश निकलने न देना
-
दिल को लगना
हृदय पर पूरा या गहरा प्रभाव पड़ना, किसी बात का जी में बैठना, चित्त में चुभना
-
दिल खटकना
हिचकिचाहट पैदा करना, संदेह करना
-
दिल खट्टा होना
पहले का सा अनुराग या सद्भाव न रह जाना
-
दिल खुलना
देखिए : 'जी खुलना'
-
दिल खिलना
चित्त प्रसन्न होना, मन का प्रफुल्लित होना
-
दिल खींच लेना
मन मोह लेना, किसी का हृदय आकर्षित करना
-
दिल खोलकर
बिना किसी संकोच के, बिना किसी प्रकार के भय या लज्जा के, बिना हिचके, बेधड़क
-
दिल चुराना
देखिए : 'जी चुराना'
-
दिल चलना
देखिएः 'जी चलना'
-
दिल चलाना
देखिए : 'मन चलाना'
-
दिल जमाना
काम में ध्यान देना, चित्त लगाना, जी लगाना
-
दिल जलना
देखिए : 'जी जलना'
-
दिल जलाना
देखिए : 'जी जलाना'
-
दिल जान या दिलो जान से लगना
दे॰ 'जी जान से लगना'
-
दिल झटकना
चित्त का व्यग्र या चंचल होना, मन में इधर-उधर के विचार उठना
-
दिल टूटना
देखिए : 'जी टूट जाना'
-
दिल ठुकना
देखिए : 'जी ठुकना'
-
दिल ठिकाने लगाना
मन को शांत या संतुष्ट करना, जी को सहारा देना, व्याकुलता दूर करना
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
© 2024 Rekhta™ Foundation. All Right Reserved.
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा