मन से संबंधित मुहावरे
-
(किसी का) मन टटोलना
किसी के मन की थाह लेना, किसी की इच्छा को जानना
-
(किसी से) मन फट जाना
घृणा होना, नफ़रत होना
-
अपने मन का होना
अपनी इच्छा या रुचि आदि के अनुकूल होना
-
अपना मन डोलना
लालच करना
-
किसी का मन बूझना
किसी के मन की थाह लेना
-
किसी का मन मोटा होना
विराग होना, उदासीन होना
-
किसी का मन रखना
किसी की इच्छा पूर्ण करना, किसी के मन में आई हुई बात पूरी करना
-
किसी का मन हाथ में लेना
वशीभूत करना, अपने वश में करना
-
किसी को मन देना
किसी पर आसक्त होना, मोहित होना
-
किसी पर मन धरना
ध्यान देना, मन लगाना
-
किसी से मन अटकना
प्रीति होना, प्रेम होना
-
किसी से मन मिलना
प्रेम होना, अनुराग होना
-
किसी से मन मोटा होना
किसी से अनबन होना
-
मन आना या मन में आना
समझ पड़ना , जँचना
-
मन के लड्डू खाना
ऐसी बात को सोचकर प्रसन्न होना जिसका होना असंभव या दुःसाध्य हो, व्यर्थ की आशा पर प्रसन्न होना
-
मन करना
इच्छा करना या कामना करना, चाहना
-
मन का ख़राब होना
मन फिरना
-
मन का दाग
मन का मैल, पापवृत्ति, दुष्प्रवृत्ति
-
मन का बूझना
मन में शांति होना, मन में धैर्य आना
-
मन का भेद पाना
हृदय की गूढ़ बात समझना, मन का रहस्य जानना
-
मन का मैला
मन का खोटा, कपटी, घाती
-
मन का मारा
बहुत ही उदास, खिन्नहृदय, दुखी चित वाला
-
मन की दौड़
मन की गति, मन की पहुँच
-
मन की मन में रहना
इच्छा पूरी न होना
-
मन की मनें रहना
दे॰ 'मन की मन में रहना'
-
मन खो जाना
विस्मयान्वित होना, चकित होना
-
मन खोलना
दुराव छाड़ना, निष्कपट होना, शुद्ध हृदय होना
-
मन चलना
इच्छा होना, प्रवृत्ति होना
-
मन छूना
मन को आह्लादित करना, मन को प्रसन्न करना, मन को प्रभावित करना
-
मन टूटना
साहस छूटना, हताश होना
-
मन ठिकाने रहना
चित्त स्थिर रहना, मन शांत रहना
-
मन डोलना
मन का चलायमान होना, मन का चंचल होना
-
मन डोलाना
मन में चंचलता उत्पन्न करना, मन चलायमान करना
-
मन तोड़ना
भग्नोत्साह होना, साहस छोड़ना
-
मन देना
जी लगाना, मन लगाना
-
मन धरना
देखिए : 'मन छूना'
-
मन फेरना
चित्त को हटाना, मन को कहीं ओर से अलग करना, प्रवृत्ति बदलना
-
मन फिराना
देखिए : 'मन फेरना'
-
मन बढ़ना
साहस बढ़ना, उत्साह बढ़ना, प्रोत्साहित होना
-
मन बढ़ाना
साहस दिलाना, उत्साह बढ़ाना, प्रोत्साहित करना
-
मन बहना
चित्त का किसी ओर ढल जाना, मन का बरबस किसी ओर चले जाना
-
मन बहलाना
खिन्न या दुःखी चित्त को किसी काम में लगाकर आनंदित करना, दुःख छोड़कर आनंद से समय काटना, चित्त प्रसन्न करना, जी बहलाना, मन को प्रसन्न करने के लिए कोई काम करना
-
मन बिगड़ना
मन का हट जाना, मन का उदासीन हो जाना
-
मन भर जाना
अघा जाना, तृप्ति होना
-
मन भरना
प्रतीति होना, निश्चय या विश्वास होना
-
मन भाना
भला लगना, पसंद होना, रुचना
-
मन भारी करना
दुःखी होना, उदास होना
-
मन में आना
देखिए : 'मन में लाना'
-
मन में आना
मन में किसी भाव का उत्पन्न होना
-
मन में जमना
उचित या युक्तियुक्त प्रतीत होना, ठीक जँचना
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
© 2024 Rekhta™ Foundation. All Right Reserved.
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा