आभीर

आभीर के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

आभीर के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • name of an ancient rural region of India and its inhabitants
  • an ancient tribe
  • see अहीर

आभीर के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अहीर, ग्वाला, गोप

    विशेष
    . ऐतिहासिकों के अनुसार भारत की एक वीर और प्रसिद्ध जाति जो कुछ लोगों के मत से बाहर से आई थी। इस जाति वालों का विशेष ऐतिहसिक महत्व माना जाता है। कहा जाता है कि उनकी संस्कृति का प्रभाव भी भारतीय संस्कृति पर पड़ा। वे आगे चलकर आर्यों में घुलमिल गए। इनके नाम पर आभीरी नाम की एक अपभ्रंश (प्राकृत) भाषा भी थी।

    उदाहरण
    . आभीर जमन किरात खस स्वपचादि अति अघ रुप जे।

  • एक छंद जिसमें 11 मात्राएँ होती हैं और अंत में जगण होता है

    उदाहरण
    . यहि बिधि श्री रघुनाथ, गहे भरत के हाथ, पूजत लोग अपार, गए राज दरबार।

  • एक राग जो भैरव राग का पुत्र कहा जाता है
  • एक प्राचीन जनपद या राज्य जिसमें गोप जाति के लोग रहते थे

    उदाहरण
    . आभीर के लोग सुखी और सम्पन्न थे ।

आभीर के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अहीर, गोप, ग्वाला

    उदाहरण
    . जयति आभीर-नागरी-प्राननाथे।

आभीर के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अहीर, एक प्राचीन गोपालक जाति

Noun, Masculine

  • an ancient race

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा