आबी

आबी के अर्थ :

  • स्रोत - फ़ारसी

आबी के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • पानी संबंधी, पानी का

    उदाहरण
    . पृथ्वी का दो तिहाई भाग आबी इलाक़ा है।

  • पानी में रहने वाला
  • रंग में हल्का, फ़ीका

    उदाहरण
    . दृग बने गुलाबी मद भरे लखि अरिमुख आबी करत।

  • पानी के रंग का, हल्का नीला या आसमनी

    उदाहरण
    . चित्रकार चित्र के कुछ भागों को आबी से रंग रहा है।

  • जल तट निवासी

संज्ञा, पुल्लिंग

  • खारी नमक जो सूर्य के ताप से पानी उड़ाकर बनता है, लवण, साँभर नमक
  • जल के किनारे रहने वाली एक चिड़िया जिसका चोंच और पैर हरे होते हैं और ऊपर के पर भूरे और नीचे के सफे़द होते हैं

    उदाहरण
    . शिकारी की आहट पाकर आबी उड़ गई।

  • एक प्रकार का अंगूर

    उदाहरण
    . गर्मी के दिनों में रसीले आबी खाकर तबियत खु़ुश हो जाती है।


संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वह भूमि जिसमें किसी प्रकार की आबपाशी होती हो (ख़ाकी के विरूद्ध )

आबी के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

आबी से संबंधित मुहावरे

  • आबी करना

    दूध, पानी और लाजवर्द से बने हुए रंग से किसी कपड़े के थान को तर करके उसपर चमक लाना

आबी के ब्रज अर्थ

विशेषण

  • जल-सम्बन्धी
  • फ़ीका, बेस्वाद

आबी के मालवी अर्थ

  • गर्मी में हल्के पानी के बादल निकलना। तीन आमी निकलने के बाद पानी आ जाता है। वर्षा ऋतु का आरम्भ हो जाता है। आभा, चमक

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा