आगा

आगा के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

आगा के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • front, frontage, the fore part of anything
  • face
  • the future, the morrow

आगा के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी चीज़ के आगे का भाग
  • शरीर का अगला भाग

    उदाहरण
    . ऊँचे आगे का हाथी अच्छा होता है।

  • छाती, वक्ष स्थल
  • मुख, मुँह
  • ललाट, माथा
  • लिंगेंद्रिय
  • अँगरखे कुर्ते आदि के आगे का टुकड़ा
  • पगड़ी का छज्जा
  • घर के सामने का भाग, मुहरा
  • सेना या फ़ौज का अगला भाग, सेनामुख, हरावल
  • नाव का अगला भाग, माँग, गलही

    उदाहरण
    . इस नाव के आगा में कई छिद्र हो गए हैं।

  • घर के सामने का मैदान, घर के आगे का सहन
  • पहनावे का वह भाग जो आगे रहता है, पल्ला, आँचल
  • आगे आने वाला समय, भविष्य, परिणाम

    उदाहरण
    . उसका आगा अँधेरा है। . उसका आगा मारा गया है।

आगा के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह ईख जो बीज के लिए रखा जाता है

आगा के अवधी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आगे का हिस्सा

आगा के बघेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • गन्ना के अग्रभाग का कोमल भाग

आगा के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अग्र भाग
  • भविष्य में होने वाला कार्य
  • अगवानी करना

आगा के मगही अर्थ

विशेषण

  • अगला, आने वाला

क्रिया-विशेषण

  • आगे, सामने, समक्ष

आगा के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आगे का हिस्सा, अगला, श्रेष्ठ

क्रिया

  • आएगा, आएगी

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा