आकाश-गङ्गा

आकाश-गङ्गा के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

आकाश-गङ्गा के मैथिली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • आकाश गंगा

Noun, Feminine

  • galaxy

आकाश-गङ्गा के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • the milky way

आकाश-गङ्गा के हिंदी अर्थ

आकाशगंगा

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • बहुत से छोटे-छोटे तारों का एक विस्तृत समूह जो आकाश में उत्तर-दक्षिण में फैला हुआ है

    विशेष
    . इसमें इतने छोटे-छोटे तारे हैं जो दूरबीन के ही सहारे दिखाई पड़ते हैं। खाली आँख से उनका समूह एक सफे़द सड़क की तरह बहुत दूर तक दिखाई पड़ता है। इसकी चौड़ाई बराबर नहीं है, कहीं अधिक कहीं बहुत कम है। इसकी कुछ शाखाएँ भी कुछ इधर-उधर फैली दिखाई पड़ती हैं। इसी से पुराणों में इसका यह नाम है। देहाती लोग इसे आकाश जनेऊ, हाथी की डहर या केवल डहर अथवा दूधगंगा कहते हैं।

  • पुराणानुसार वह गंगा जो आकाश में है
  • पुराणों के अनुसार स्वर्ग की नदी, मंदाकिनी

आकाश-गङ्गा के अंगिका अर्थ

आकाश गंगा

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • अनेक छोटे छोटे तारों का मंडल जो आकाश से उत्तर से दक्षिण तक विस्तृत है
  • मंदाकिनी

आकाश-गङ्गा के ब्रज अर्थ

आकाशगंगा, आकासगंगा

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • आकाश में उत्तर से दक्षिण को तारागणों का विस्तृत समूह
  • पुराणों के अनुसार आकाश में बहने वाली नदी, मंदाकिनी

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा