aakarshan shatki meaning in hindi

आकर्षण शक्ति

आकर्षण शक्ति के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

आकर्षण शक्ति के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • भौतिक पदार्थों की एक शक्ति जिससे वे अन्य पदाथों को अपने ओर खींचते हैं, वह शक्ति जिसके कारण किसी वस्तु की ओर दूसरी वस्तु बलात् खिंच जाती है

    विशेष
    . यह शक्ति प्रत्येक परमाणु में रहती है। पृथ्वी के ऊपर कंकड़, पत्थर तथा जीव आदि सब इसी शक्ति के बल पर ठहरे रहते हैं। जल के चंद्रमा की ओर आकृष्ट हो ने से समुद्र में ज्वार भाटा उठता है। बड़े-बड़े पिंड़, ग्रहमंड़ल, सूर्य, चंद्रादि सब इसी शक्ति से आकाश मंडल में निराधार स्थित हैं और नियम से अपनी अपनी कक्षा पर भ्रमण करते हैं। पृथ्वी भी इसी शक्ति से बृहत् वायुमंड़ल को धारण किए हुए हैं। सूर्य से लेकर परमाणु तक में यह शक्ति विद्यमान है। यह शक्ति भिन्न-भिन्न रूपों से भिन्न-भिन्न पदार्थों और दशाओं में काम करती हैं। मात्रानुसार इसका प्रभाव दूरस्थ और निकटवर्ती सभी पदाथोँ पर पड़ता है। धारण या गुरूत्वाकर्षण, चुंबकाकर्षण, संलग्ना-कर्षण, केशाकर्षण, रासायनिकाकर्षण आदि इनके अनेक प्रभेद हैं।

आकर्षण शक्ति के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • the power of gravitation
  • attraction

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा