आनन्द

आनन्द के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

आनन्द के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • हर्ष, प्रसन्नता

Noun, Masculine

  • bliss, delight, happiness.

आनन्द के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • bliss, happiness
  • joy, pleasure, delight

आनन्द के हिंदी अर्थ

आनंद

संज्ञा, पुल्लिंग

  • हर्ष, प्रसन्नता, ख़ुशी, सुख, मोद, आह्लाद

    उदाहरण
    . यहाँ हवा में बैठे ख़ूब आनंद ले रहे हो। . मूर्खों की संगति में कुछ भी आनंद नहीं मिलता। . कल हमको सैर में बड़ा आनंद आया।

  • प्रसन्नता या ख़ुशी की चरम अवस्था जो ब्रह्म की तीन प्रधान विभूतियों में सें एक है

    उदाहरण
    . सत्, चित और आनंद, ब्रह्म के इन तीन स्वरूपों से काव्य और भक्तिमार्ग 'आनंद' स्वरूप को लेकर चले। . भक्त भगवान् के कीर्तन का आनंद ले रहा है।

  • मद्य, शराब
  • शिव
  • विष्णु
  • बुद्ध के एक प्रधान शिष्य

    उदाहरण
    . आनन्द गौतम बुद्ध के बहुत प्रिय थे।

  • दंडक छंद का एक भेद
  • 48 वें संवत्सर का नाम
  • किसी बात में रुचि होने के कारण उससे मिलने वाला या लिया जाने वाला सुख
  • गौतम बुद्ध का एक शिष्य
  • प्रसन्न होने की अवस्था या भाव
  • मन का वह भाव या अवस्था जो किसी प्रिय या अभीष्ट वस्तु के प्राप्त होने या कोई अच्छा और शुभ कार्य होने पर होता है
  • भारत के गुजरात राज्य का एक जिला
  • वह जो आनन्द दे या जिससे आनन्द या प्रसन्नता मिले या जो प्रसन्नता का स्रोत हो
  • भारत के गुजरात राज्य का एक शहर

    उदाहरण
    . अमूल की डेरी आनंद शहर में है ।

  • सुख
  • हर्ष; प्रसन्नता
  • अलौकिक ख़ुशी का अनुभव

विशेषण

  • आनंद, आनंदमय, प्रसन्न

    विशेष
    . यह विशेषणवत् प्रयोग ऐसे ही दो एक नियत वाक्यों में होता है। पर ऐसे स्थानों में भी यदि आनंद को विशेषण न मानना चाहें, तो उसके आगे 'से' लुप्त मान सकते है।

आनन्द के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

आनन्द से संबंधित मुहावरे

आनन्द के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • प्रसन्नता, सुख, हर्ष

आनन्द के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • हर्ष, मोद, आनंद, मौज़, चैन, सुख

आनन्द के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आत्मिक आनन्द, गहरी सुखानुभूति, मज़ा

आनन्द के ब्रज अर्थ

आनंद

विशेषण

  • प्रसन्नता की चरमावस्था में ब्रह्म की तीन प्रधान विभूतियों (सत्, चित् और आनन्द) में से एक
  • आनन्दपूर्ण, प्रसन्न, सुखी

संज्ञा, पुल्लिंग

  • हर्ष, प्रसन्नता, सुख

अकर्मक क्रिया

  • आनंदित होना, प्रसन्न होना

    उदाहरण
    . लली-जन्म सुनि नँद अति आनंदे कीन मनोरथ मन भाए।

आनन्द के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • हर्ष, प्रसन्नता

Noun, Masculine

  • happiness, joy.

अन्य भारतीय भाषाओं में आनंद के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

ख़ुशी - خوشی

लुत्फ़ - لطف

पंजाबी अर्थ :

अनंद - ਅਨੰਦ

आनंद - ਆਨੰਦ

गुजराती अर्थ :

आनंद - આનંદ

मोज, मजा - મોજ, મજા

कोंकणी अर्थ :

आनंद

मौज

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा