आँक

आँक के अर्थ :

आँक के अवधी अर्थ

संज्ञा

  • चिह्न, संख्या आदि जो किसी वस्तु या स्थान पर लिखा हो

आँक के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • अंक, चिह्न, निशान
  • संख्या का चिह्न, अदद

    उदाहरण
    . तुलसी महीस देखे, दिन रजनीस जैसे, सूने पर सून से मनो मिटाए आँक के। . कहत सबै बेंदी दियै, आँक दस गुनौ होत।

  • अक्षर, हर्फ़

    उदाहरण
    . बिरह तचैं उघरयौ सु अब सेंहुड़ कैसो आँकु। . गुण पै अपार साधु, कहैं आँक चारि ही में अर्थ बिस्तारि कविराज टकसार है।

  • गढ़ी हुई बात
  • दृढ़ निश्चय, निश्चित सिद्धांत

    उदाहरण
    . एकहि आँक इहइ मन माहीं। प्राप्त काल चलिहौं प्रभु पाहीं। . जाउँ राम पहिं आएसु देहू। एकहि आँक मोर मत एहू।

  • अंश, हिस्सा

    उदाहरण
    . काम-संकल्प डर निरखि बहु बासनहिं आस नहिं एकहू आँक निरबान की।

  • किसी मनुष्य के नाम पर प्रसिद्ध वंश

    उदाहरण
    . वे बड़े कुलीन हैं, वे अमुक आँक के हैं।

  • अँकवार, गोद

    उदाहरण
    . पीछे ते गहि लाँकरी, गही आँक री फेरि।

  • भाग्य

    उदाहरण
    . एक को आँक बनावत मेटत पोथिय काँख लिए दिन जैहै।

  • शान

    उदाहरण
    . कठिन काठियावाड़ चुटीले के परिपोखे, चंचल चपल चलाँक बाँकपन आँक अनोखे।

  • अँकुर

    उदाहरण
    . जाम्यों आँक अकार नेह दिन दिन बढ़त करम संदेह।

  • नौ मात्रा के छंदों की संख्या, अंक
  • छकड़े या बैलगाड़ियों की बल्लियों के नीचे दिया हुआ, लकड़ी का मज़बूत ढाँचा जिसमें धुरी पहिए में पहनाई जाती है
  • आकलन, मूल्य आदि का निर्धारण

हिंदी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • आँख

    उदाहरण
    . जितवा है बिन जिव में सुनता है बिन कान। देखता है बिन आँक से, कादर बिन तन जान।

आँक से संबंधित मुहावरे

आँक के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आशंका, संचय, अनुसंधान, खोज

आँक के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अर्क, वृक्ष जो बरसात में सूख जाता है : मदार, एक झाड़ीदार पौधा, जिसके फूल पकाकर (होली) में रंग बनाया जाता है (100)

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अंक चिह्न; संख्या का सूचक शब्द; अक्षर; अंश भाग; गोद, क्रोड़; रेखा, लकीर; बार (ब्रा०को०/164) (625)

आँक के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आक, एक दुग्धीय औषधीय पौधा

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • बैर-भाव, बदले की नीयत

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • कुदृष्टि, द्वेषभाव

Noun, Masculine

  • a kind of medicinal plant. Calotropis procera.

Noun, Feminine

  • enmity, ill will, hostility, avenging attitude.

Noun, Feminine

  • evil eye, ill-will, malice, enmity, animosity.

आँक के बघेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक निश्चित मूल्यांक, कीमत या मूल्य

आँक के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अंक, प्राय: अंक के लिए प्रयुक्त शब्द

आँक के ब्रज अर्थ

आँकु, बाँक, बांक

पुल्लिंग

  • अंक , चिह्न

    उदाहरण
    . चारि को सो आँक लाक।

  • संख्या का सूचक शब्द

    उदाहरण
    . कहत सबै, बेंदी दिये आँकु दसगुनी होतु ।

  • अक्षर

    उदाहरण
    . रजनेरी सुभान सो आयो पढ़ें कहि दूसरो आँकु न आवतु हैं।

  • अंश , भाग
  • गोद , क्रोड़
  • रेखा , लकीर

    उदाहरण
    . घन आनंद प्यारे सुजान सुनौ यहाँ एक तें दूसरो आँक नहीं ।

  • मदार

    उदाहरण
    . जागत सोवत... "विनोद मोद, ताकै जो अनर्थ सो समर्थ एक आँक को गं० ६३/३० बो० ५२/६ कवि० १२/६१

  • बार

    उदाहरण
    . एकहु आंक न हरि भजे ।

  • बैलगाड़ी की बल्लियों के नीचे का वह ढाँचा जिसमें पहिये की धुरी लगी रहती है
  • १०. नौ मात्रा वाले छन्दों की संज्ञा

    उदाहरण
    . जैसे


पुल्लिंग

  • बेसिर-पैर की बात कछु

  • बकत हैं आजु हरि के० I, ४४/

आँक के मगही अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा

  • अनुमान, कूत; दाम, उपयोगिता आदि का अटकल लगाने की क्रिया या भाव

आँक के मैथिली अर्थ

  • चिह्न, निशान
  • संख्याक सूचक रेखाकृति

  • mark, sign.
  • figure.

आँक के मालवी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • आटा छानने की चलनी

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अंक, चिह्न, निशान, संख्या का चिह्न, अक्षर, अंग, हिस्सा, लकीर, वारीक छिद्रोंवाली चलनी

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा