आँटी

आँटी के अर्थ :

आँटी के ब्रज अर्थ

स्त्रीलिंग

  • लंबे तृणों का छोटा गट्ठा, पूला
  • लड़कों के खेलने की गुल्ली
  • कुश्ती का एक पेंच जिसमें विपक्षी की राँग में टाँग अड़ाते हैं और उसे कमर पर लादकर गिराते और चित् करते हैं
  • सूत का लच्छा
  • धोती की गिरह, टेंट, गाँठ

आँटी के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • मूँज, खरपत आदि का बँधा हुआ गट्ठा, लंबे तृणों का छोटा गट्ठा, पूला
  • काठ के टुकड़े का बना एक खेल साधन जिसके सिरे नुकीले होते हैं और पेटा मोटा, लड़कों के खेलने की गुल्ली

    उदाहरण
    . दियो जनाय वात सो हरी स्वरुप बालके। गोविंद स्वामी संग आँटि दंड खेल हालके।

  • कुश्ती का एक पेंच जिसमें विपक्षो की टाँग में टाँग अड़ाते हैं और उसे कमर पर लादकर गिराते और चित् करते हैं
  • सूत, रेशम, ऊन आदि का गुच्छा
  • धोती की गिरह, मुर्रा

    उदाहरण
    . आपकी आँटी निकसी नाहीं तो करज बहुत सिर लीन्हा।

आँटी के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

आँटी से संबंधित मुहावरे

आँटी के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • लंबी घास इत्यादि का छोटा गट्ठा
  • धोती का ऐंठन, टेंट
  • सूत का लच्छा

आँटी के बघेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • गिल्ली-डंडा, एक ग्रामीण खेल

आँटी के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • पूला
  • धोती की गिरह

आँटी के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • घास का छोटा गट्ठा
  • सूत की अच्छी धोती की गिरह
  • दही बिलोते समय मट्टे पर तैरने वाले मक्खन के छोटे-छोटे कण

आँटी के भोजपुरी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • रोपनी के समय धान के पौधे का बनाया हुआ छोटा गट्ठा

    उदाहरण
    . खेत में आँटी फेंक द।

Noun, Feminine

  • small sheaf of paddy plants for transplanting.

आँटी के मगही अर्थ

आंटी

हिंदी ; संज्ञा

  • लंबी घास, फ़सल आदि के डंठल का पूला
  • सूत का गोला
  • धोती का कमर में लपेटा भाग, टेंट
  • धान गेहूँ आदि काटने-ढोने की मज़दूरी का बोझा
  • उखाड़ा गया बिचड़ा की अंटिया

आँटी के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • नार/खढ़ आदिक एक मात्रा, बोझक चतुर्थाश
  • कटनिहारक बोनि

Noun

  • sheaf, wisp, a measure of crop/straw, one fourth ofa बोझ. See T. IX.
  • bundle of crop separated as reaper's share.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा