आराम

आराम के अर्थ :

आराम के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • आनंद प्रदान करने वाला स्थल, बाग़, उपवन, फुलवारी

    उदाहरण
    . बाग़, उपवन, फुलवारी आदि आराम हैं। . परम रम्य आराम यह जो रामहिं सुख देत।


फ़ारसी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • शांति की अवस्था, चैन, सुख

    उदाहरण
    . मैं यहाँ आराम से हूँ। . संसार में कौन नहीं आराम चाहता।

  • किसी काम, रोग आदि की समाप्ति के बाद होने वाला सुखद अनुभव, चंगापन, सेहत, स्वास्थ्य, आरोग्य

    उदाहरण
    . जब से यह दवा दी गई हैं, तब से कुछ आराम है।

  • किसी कार्य आदि के दौरान थोड़ा रुक कर शरीर को आराम देने की क्रिया, विश्राम, थकावट मिटाना, दम लेना

    उदाहरण
    . बहुत चले, जरा आराम तो लेने दो।

  • आसानी का भाव, बिना किसी असुविधा की स्थिति
  • वह अनुकूल और प्रिय अनुभव जिसके सदा होते रहने की कामना हो

फ़ारसी ; विशेषण

  • चंगा, तंदुरुस्त

    उदाहरण
    . उस वैध ने उसे बात की बात में आराम कर दिया।

आराम के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

आराम से संबंधित मुहावरे

आराम के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • rest
  • comfort
  • relief

आराम के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सुख, प्रसन्नता, संपु उपवन

आराम के अवधी अर्थ

  • दे० अराम

आराम के कन्नौजी अर्थ

फ़ारसी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • सुख. 2. चैन. 3. विश्राम 4. आरोग्य

आराम के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • विश्राम, सुख, चैन

Noun, Masculine

  • rest, ease, comfort.

आराम के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • सुख

आराम के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • रोग के बाद का आरोग्य लाभ

आराम के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • उपवन, बग़ीचा

फ़ारसी ; पुल्लिंग

  • विश्राम

    उदाहरण
    . आजु करहु आराम।

आराम के मगही अर्थ

संस्कृत, हिंदी ; संज्ञा

  • बाग़ीचा, बाग़, अराम

फ़ारसी ; विशेषण

  • चंगा, स्वस्थ

फ़ारसी ; संज्ञा

  • विश्राम, चैन
  • सुविधा, सुपास
  • रोग से मुक्ति, चंगा होने का भाव

आराम के मैथिली अर्थ

  • चैन, सुख
  • स्वास्थ्य लाभ
  • विश्राम, शयन
  • उद्यान
  • विहार

  • comfort, ease.
  • relief.
  • relaxation, rest.
  • pleasure-grarden.
  • monastery.

आराम के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आराम, विश्राम

अन्य भारतीय भाषाओं में आराम के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

आराम - آرام

चैन - چین

सेहतयाबी - صحت یابی

पंजाबी अर्थ :

अराम - ਅਰਾਮ

गुजराती अर्थ :

विश्रांति - વિશ્રાંતિ

आराम - આરામ

कोंकणी अर्थ :

अनिमान

सुशेग

आराम

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा