आसरा

आसरा के अर्थ :

आसरा के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • सहारा , आधार , अवलंब , जैसे, —(क) यह छत खंभों के आसरे पर है , (ख) बुढ्डे लोग लाठी के आसरे पर चलते हैं
  • भरण पोषण की आशा , भरोसा , आस
  • किसी से सहायता पाने का निश्चय , जैसे, —हमें आप ही का आसरा है दूसरा हमारा कौन है , क्रि॰ प्र॰ —करना , —लगाना , —होना
  • जीवन या कार्य निर्वाह का हेतु , आश्रयदाता , सहायक , जैसे, — हम तो आपना आसरा आपको ही समझते है
  • शरण , पनाह , जैसे,—जिसने तुम्हें आश्रय दिया उसी के साथ ऐसा करते हो , क्रि॰ प्र॰—ढूँढ़ना , —पकड़ना , —देना , —लेना
  • प्रतिक्षा , प्रत्याशा इंतजार , क्रि॰ प्र॰—तकना , —देखना , —में रहना
  • आशा , जैसे, —अब उसका क्या आसरा है, चार दिनों का मेहमान है

आसरा से संबंधित मुहावरे

आसरा के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आशा, भरोषा, अवलम्ब

आसरा के अवधी अर्थ

संज्ञा

  • आश्रय, भरोसा, आशा

आसरा के बघेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सहारायुक्त भरोसा, आशा व आकांक्षा

आसरा के ब्रज अर्थ

आसरो, आसरौ

पुल्लिंग

  • दे० 'आश्रय'

    उदाहरण
    . जब उनको आसुरो कर्यो जिय, तबहिं छोडि गए हैं।

आसरा के मगही अर्थ

अरबी ; संज्ञा

  • आशा, उम्मीद; प्रतीक्षा, इंतजार, भरोसा, सहारा; आधार, आश्रय

आसरा के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • आश्रय, अबलम्बना

Noun

  • shelter, support, resort.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा