आश्रय

आश्रय के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

आश्रय के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • आधार
  • अवलंब, सहारा

    उदाहरण
    . सु पर्जाय क्रम सों जु इक आश्रय घरे अनेक।

  • शरण

आश्रय के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • shelter, refuge
  • patronage
  • retreat
  • seat
  • hence आश्रयदाता a patron

आश्रय के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह जिसका सहारा लेकर या जिसके आसरे पर रहा जाय, अवलंब, सहारा

    उदाहरण
    . छत खभों के आश्रय पर है।

  • वह वस्तु जिसके सहारे पर कोई वस्तु हो, जिस पर कोई दूसरी चीज़ खड़ी या टिकी रहती हो, आधार वस्तु, आधार

    उदाहरण
    . किसी भी चीज़ का आश्रय मज़बूत होना चाहिए।

  • शरण, पनाह, संरक्षण

    उदाहरण
    . राजा ने उसको अपने यहाँ आश्रय दिया। . वह चारों ओर मारा मारा फिरता है, उसे आश्रय नहीं मिलता।

  • जीवन निर्वाह का हेतु, भरोसा

    उदाहरण
    . हमें तुम्हारा ही आश्रय है कि और किसी का नहीं।

  • राजाओं के छह गुणों में से एक
  • घर, मकान, ठिकाना
  • कोई ऐसा पदार्थ या व्यक्ति जिसमें किसी प्रकार के गुण या विशिष्टता का निवास हो या जिसके आधार पर वह गुण या विशेषता ठहरी हो

    उदाहरण
    . साहित्य में यदि नायक के प्रेम का वर्णन हो तो नायक को उस प्रेम का आश्रय माना जाएगा और नायिका को उसका आलंबन।

  • तरकस, तुणीर
  • अभ्यास
  • व्याकरण में वह जिसके संबंध में कुछ कहा जाए, व्याकरण में उद्देश्य
  • बौद्ध मत से मन और पाँच ज्ञानेंद्रियाँ जिनमें सुख-दुख तथा उनके आधारों की अनुभूति होती है
  • सामीप्य, सन्निकटता, सन्निधि

आश्रय के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

आश्रय के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

आश्रय के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सहारा, भरोसा
  • पनाह
  • सहायता की आशा

आश्रय के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • अवलंब
  • शरण
  • वास

Noun

  • shelter, resort, support

अन्य भारतीय भाषाओं में आश्रय के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

आसरा - آسرا

पनाह - پناہ

सहारा - سہارا

पंजाबी अर्थ :

आसरा - ਆਸਰਾ

सहारा - ਸਹਾਰਾ

गुजराती अर्थ :

आशरो - આશરો

आश्रय - આશ્રય

शरणुं - શરણું

कोंकणी अर्थ :

आलाशिरो

आश्रय

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा