अब

अब के अर्थ :

अब के मालवी अर्थ

  • इस समय (अब भी नी पीछे है कोई। मो. वे. 84)

अब के अँग्रेज़ी अर्थ

Adverb

  • now

अब के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; क्रिया-विशेषण

  • इस समय , इस क्षण , इस घड़ी
  • इस समय (विषय या कार्य परिवर्तन सूचक)

    उदाहरण
    . अब अगली समस्या पर विचार करें ।

  • इस समय के बाद से

    उदाहरण
    . अब यह गलती दुबारा नहीं होगी ।

  • इस बार या इसके बाद
  • आधुनिक या वर्तमान समय में
  • इसी समय या इस वक़्त या इस क्षण में
  • इस दशा में, इस स्थिति में, (किसी विशेष कम या घटना के घटित होने पर)
  • इस अवसर पर या इस स्थिति में, जैसे-अब यह काम पूरा हुआ है। पद-अबका वर्तमान काल का, आज-कल का, आधुनिक, जैसे, अब के लड़के किसी की बात नहीं सुनते। अब की या अबके = (क) इस बार। जैसे-अब को (या अबके) तुम्हें दिल्ली जाना पड़ेगा। (ख) आगे चलकर। भविष्य में। जैसे-अब की (या अबके) फसल अच्छी होगी। अब जाकर इतने दिनों या समय के बाद। अब। जैसे-अब जाकर वह ठोक रास्ते पर आया है। अब से आगे से। भविष्य में। जैसे-अब से कभी ऐसा मत करना।
  • प्रस्तुत या वर्तमान क्षण में। इस समय। जैसे-(क) अब तैयार हो जाओ। (ख) अब ऐसा नहीं हो सकता। मुहा०-अब-तब करना कोई काम करने के संबंध में यह कहते चलना कि अब कर दिया जायगा। टाल-मटोल करना। जैसे-अब तब करते करते वह महीनों से टाल रहा है पर रुपये नहीं देता। अब-तब लगना या होना = रोगी का मृत्यु के बहुत पास पहुँचना। ऐसा जान पड़ना कि यह अब मर जायगा या थोड़ी देर से अधिक न बचेगा।
  • कुछ अवसरों पर केवल जोर देने के लिए, पर या परन्तु की तरह.

अरबी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • बाप, पिता
  • आधा रास्ता.
  • बीच, मध्य.

अब से संबंधित मुहावरे

अब के अवधी अर्थ

क्रिया-विशेषण

  • इस समय

    उदाहरण
    . कालि करै सो आजु कर आजु करै सो अब्ब (कबीर)

अब के कुमाउँनी अर्थ

क्रिया-विशेषण

  • अब, इस समय, अद्य, अव, 1.प्रस्तुत अथवा वर्तमान समय में, 2.किसी विशेष समय में, 3. निदिष्ट तथ्थों का ध्यान रखते हुए

अब के गढ़वाली अर्थ

क्रिया-विशेषण

  • इस क्षण, इस समय

विशेषण

  • बिना जोता हुआ (खेत)

Adverb

  • now, this moment, at this very time, just now.

Adjective

  • unploughed (field).

अब के बुंदेली अर्थ

क्रिया-विशेषण

  • इस समय, आगे से, अबई, अभी, इसी समय, अब की, अब-अब कभी,

    उदाहरण
    . उदा. अब की बार बेड़ा पार-यानी थोड़ी कसर और है, बस हिम्मत करो, काम बन गया।

अब के ब्रज अर्थ

क्रिया-विशेषण

  • इस समय , इस क्षण , अभी, आज- कल

    उदाहरण
    . असरम-सरन सूर जाँचत है, को अब सुरति करावै।

अब के मगही अर्थ

हिंदी ; क्रिया-विशेषण

  • इस समय, इस वक्त

अब के मैथिली अर्थ

  • दे. आएब with T.L.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा