अधिकार

अधिकार के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

अधिकार के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • कार्यभार
  • प्रभुत्व, आधिपत्य

    उदाहरण
    . पाट बिरध ममता है मेरै, माया को अधिकार।

  • स्वत्व, हक़, इख़्तियार

    उदाहरण
    . अति अधिकार जनावत यात, जात अधिक तुम्हारे गैयाँ।

  • दावा
  • क़ब्ज़ा, प्राप्ति
  • क्षमता, सामर्थ्य, शक्ति
  • योग्यता
  • ज्ञान, जानकारी

अधिकार के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • right
  • authority
  • command
  • possession
  • occupation
  • entitlement

अधिकार के हिंदी अर्थ

अधीकार

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वस्तु, संपत्ति आदि पर होने वाला ऐसा स्वामित्व जो स्वामी को उस वस्तु या संपत्ति के संबंध में सब कुछ कर सकने में समर्थ बनाता है, आधिपत्य, प्रभुत्व

    उदाहरण
    . मुक्ति के पहले गोवा पर पुर्तगालियों का अधिकार था। . पहले भारत पर विदेशियों का आधिपत्य था। . इस कार्य का अधिकार उन्हीं के हाथ में सौंप गया है।

  • हुकूमत
  • कार्यभार
  • प्रधानता
  • किसी को अपने पद, योग्यता, क़ानून आदि के आधार पर मिली हुई शक्ति, हक़, इख़्तियार, स्वत्व

    उदाहरण
    . यह पूछने का अधिकार तुम्हें नहीं है।

  • किसी वस्तु पर उक्त प्रकार का स्वत्व या स्वामित्व जताने की ऐसी क्रिया जिसके साथ उसकी प्राप्ति के प्रयत्न का भी भाव लगा रहता है, दावा, अध्यर्थन
  • किसी वस्तु, संपत्ति आदि पर किया हुआ या मिला हुआ क़ब्ज़ा, प्राप्ति, क़ब्ज़ा

    उदाहरण
    . सेना ने नगर पर अधिकार कर लिया। . अब क़िले पर सैनिकों का क़ब्ज़ा है। . शिवाजी की सेना ने अंततः सिंहगढ़ पर अधिकार कर लिया।

  • क्षमता, सामर्थ्य, शक्ति
  • वह योग्यता या सामर्थ्य जिसके कारण किसी में कुछ कर सकने का बल आता है, योग्यता, पात्रता, लियाक़त

    उदाहरण
    . कुछ लोग अपने अधिकार का दुरुपयोग करते हैं। . पहले स्त्रियों को वेद पढ़ने का अधिकार नहीं था। . इस विषय में उसे कुछ अधिकार नहीं है।

  • ज्ञान, जानकारी, परिचय

    उदाहरण
    . पंडितजी का अपने विषय पर पूरा अधिकार है।

  • प्रकरण, शीर्षक

    उदाहरण
    . वातरोगाधिकार।

  • नाटयशास्त्र के अनुसार रूपक के प्रधान फल का स्वामित्व या उसकी प्राप्ति की योग्यता
  • कर्तव्य
  • निरीक्षण
  • स्थान
  • व्याकरण में एक मुख्य या प्रधान नियम जिससे उसके क्षेत्र में आने वाले अन्य नियम भी शासित होते हैं

    विशेष
    . यह अधिकार तीन प्रकार का होता है—(1)सिंहावलोकित (2) मंडूकप्लुत ओर (3) गंगाप्रवाह के सदृश।


विशेषण, पुल्लिंग

  • अधिक, बहुत

अधिकार के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

अधिकार के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कार्य का भार, हक, कब्जा, स्वामित्व, प्रभुत्व, अधिपत्य, अधीन क्षेत्र, स्म्पत्ति, स्ववश

अधिकार के अवधी अर्थ

विशेषण, पुल्लिंग

  • बहुत, अधिक

अधिकार के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • हक़, स्वत्व
  • क़ब्ज़ा
  • आधिपत्य, स्वामित्व

Noun, Masculine

  • rights, possession, ownership

अधिकार के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • हक़, इख़्तियार, प्रभुत्व
  • पात्रता, अर्हता
  • विशेषतः पञ्जीक व्यवस्थानुसार कन्याक हेतु वरक रक्तसम्बन्धक दूरत्वपर नियत अछि

Noun

  • right, authority, power
  • eligibility, ability
  • admissibility of marriage, i.e. being mutually beyond the prohibited degree of relationship

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा