अधिया

अधिया के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

अधिया के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • किसी सम्पत्ति में आधी साझेदारी, आधा हिस्सा, गाँव में आधी पट्टी की हिस्सेदारी
  • एक रीति जिसके अनुसार उपज का आधा मालिक को और आधा उसके संबंध में परिश्रम करने वाले को मिलता है, बटाईदारी

    उदाहरण
    . खेती करै अधिया, न बैल न बधिया। . गाँव में कई लोग अपने खेतों को अधिया पर दे देते हैं।


संज्ञा, पुल्लिंग

  • आधा हिस्सेदार, गाँव में आधा पट्टी का मालिक, अधियार

विशेषण

  • आधा

अधिया के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आधे का हिस्सेदार, खेती की वह व्यवस्था जिसमें उपज का आधा खेतवाला को और आधा खेत जोतने बोने वालो का होता हैं

अधिया के अवधी अर्थ

  • एक प्रणाली जिसके अनुसार खेत, बाग या पशु का मालिक उसे दूसरे को सौंप देता है और उपज में उसे आधा हिस्सा देता है

अधिया के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आधा. 1. आधा भाग या हिस्सा. 2. गाँव में आधी पट्टी की हिस्सेदारी. 3. खेत जोतने- बोने की वह व्यवस्था जिसमें उपजा का आधा हिस्सा खेत के मालिक को तथा आधा हिस्सा जोतने-बोने वाले को मिलता है

अधिया के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भू-स्वामी को समस्त उपज का आधा भाग देना, जिसके लिए वह शर्तनामे के अनुसार बाँधा जाता है (682)

अधिया के ब्रज अर्थ

सकर्मक क्रिया, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग, सकर्मक

  • आधा हिस्सा
  • एक रीति जिसके अनुसार उपज का आधा मालिक को और आधा उसके संबंध में परिश्रम करने वाले को मिलता है
  • आधा हिस्सेदार
  • आधा करना, दो बराबर हिस्सों में बाँटना

अधिया के मगही अर्थ

विशेषण

  • आधा

अधिया के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा