अगाह

अगाह के अर्थ :

अगाह के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; विशेषण

  • अथाह, बहुत गहरा

    उदाहरण
    . अब लेइ गए देइ ओहि सूरी। तेहि सौं अगाह बिया तुम्ह पूरी।

  • अत्यंत, बहुत अधिक

    उदाहरण
    . जो जो सुनै धुनै सिर राजहिं प्रीति अगाह।

  • गंभीर, चिंतित, उदास

    उदाहरण
    . जबाहि सुरुज कइ लागा राहू। तबहि कमल मन भयो अगाहू।


हिंदी ; क्रिया-विशेषण

  • आगे से, पहले से

    उदाहरण
    . चाँद क गहन अगाह जनावा।


फ़ारसी ; विशेषण

  • अवगत, विदित, प्रकट, ज्ञात मालूम

    उदाहरण
    . जस तुम काया कीन्हेंउ दाहू। सो सब गुरु कहँ भयउ अगाहू।

अगाह के अवधी अर्थ

विशेषण

  • समय से पहले तैयार (फसल, फल आदि)

विशेषण

  • सूचित, विज्ञापित

अगाह के कन्नौजी अर्थ

विशेषण

  • समय से पहले तैयार होने वाली. (फसल) 2. पहले से सूचना देना या होना

अगाह के बघेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चेतावनी, संकेत, सावधान, सूचित

अगाह के ब्रज अर्थ

विशेषण

  • अगाध , अगम्य , अथाह

    उदाहरण
    . निगम को अगाह, सहस आनन नहिं जाने ।

अगाह के मगही अर्थ

विशेषण

  • जानकार, सूचित

अगाह के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा