अगूढ़

अगूढ़ के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

अगूढ़ के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • intelligible
  • apparent
  • simple

अगूढ़ के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • जो गूढ़ या छिपा न हो, प्रकट
  • जो साफ़ समझ में आए, सरल, सहज, आसान और स्पष्ट

    उदाहरण
    . इस कविता का भाव अगूढ़ है।

  • जो जाना हुआ हो

    उदाहरण
    . सभी अगूढ़ बातों को बताना ज़रूरी नहीं है।


संज्ञा, पुल्लिंग

  • अलंकार में गुणीभूत व्यंग्य के आठ भेदों में से एक

    विशेष
    . वह वाच्य के समान ही स्पष्ट होता है। जैसे—'उदया- चल चुंबत रवी, अस्ताचल को चंद।' —यहाँ प्रभात का होना व्यंग्य होने पर भी स्पष्ट है।

अगूढ़ के अवधी अर्थ

संज्ञा

  • जटिल प्रश्न, कठिन समस्या

अगूढ़ के ब्रज अर्थ

विशेषण

  • जो गूढ़ न हो, छिपा न हो, प्रत्यक्ष, प्रकट
  • सरल, आसान

    उदाहरण
    . ऊँचे चढ़ि टेरि टेरि, हारी हम हेरि हेरि, मूढ़ भये ढूढ़न अगूढ़ गूढ़ ग्रहचर।

अगूढ़ के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा