ऐल

ऐल के अर्थ :

ऐल के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • इला का पुत्र पुरुरवा

हिंदी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • बाढ़, बूड़ा
  • अधिकता, बहुतायत

    उदाहरण
    . भूखन भनत साहि तनै सरजा के पास आइबे को चढ़ी उर हौंसनि की ऐल है।

  • समूह, झुंड, दल

    उदाहरण
    . तीखे तेगबाही औ सिपाही चढ़े घोड़न पै स्याही चढ़ै अमित अंरिंदन की ऐल पै।

  • शोरगुल, हलचल, खलबली

    उदाहरण
    . खलनि के खैल भैल, मनमथ मन ऐल, सैलजा कै सैल गैल गैल प्रति रोक है।


देशज ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्रकार कँटीली लता जिसकी पत्तियाँ प्रायः एक फुट लंबी होती हैं, अलई, अरू

    विशेष
    . यह देहरादून, रुहेलखंड,अवध और गोरखपुर के नम ज़मीन में पाई जाती है। प्रायः खेतों आदि के चारों और इसकी बाढ़ लगाई जाती है। कहीं-कहीं इसकी पत्तियाँ चमड़ा सिझाने के काम में भी आती हैं।

ऐल के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

ऐल के कुमाउँनी अर्थ

अव्यय

  • इस समय, अब

ऐल के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • इला का पुत्र, पुरुरवा

पुल्लिंग

  • खलबली, परेशानी

    उदाहरण
    . खलनि के खेल भैल, मनमथ-मन ऐल।

  • अधिकता, प्रचुरता

    उदाहरण
    . भूषन भनत साहितनै सरजा के पास आइबे कौं बढ़ीं उर हौंसन की ऐल है।

  • समूह, भीड़, सेना

    उदाहरण
    . ऐलफैल खैलमेल खलक में गैलगैल।

  • प्रवाह

    उदाहरण
    . आइबे कौं बढ़ी उर हौंसन की ऐल हैं ।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा