ऐंचना

ऐंचना के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

ऐंचना के बुंदेली अर्थ

सकर्मक क्रिया

  • जोर से बल पूर्वक कोई चीज अपनी ओर खींचना या लाना

ऐंचना के हिंदी अर्थ

सकर्मक क्रिया

  • खींचना, तामना

    उदाहरण
    . रह्यौ ऐंचि, अंतु न लहै अवधि दुसासनु बीरु । आलो, बाढ़त बिरहु ज्यौं पंचाली कौ चीरु । . नीलांबर कर ऐंचि लियौ हरि मनु बादर तैं चंद उजारयौ ।

  • अपने जिम्मे लेना, जिसका रुपया अपने यहाँ बाँकी हो उसका कर्ज अपने जिम्मे लेना, ओढ़ना, ओटना, जैसे— अब आप इनसे अपने रुपए का तकाजा न करै मैं उसे अपनी ओर ऐंच लेता हूँ
  • अनाज की भूसी अलग करने के लिये फटकारना

ऐंचना के अंगिका अर्थ

क्रिया

  • खींचना, तानना, ऐठना

ऐंचना के कन्नौजी अर्थ

सकर्मक क्रिया

  • खींचना. 2. अपने जिम्मे लेना

ऐंचना के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा