अलंकार

अलंकार के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

अलंकार के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मानव निर्मित वह वस्तु जिसके धारण करने से किसी की शोभा बढ़ जाती है, आभूषण, गहना, जेवर
  • अर्थ और शब्द की वह युक्ति जिससे काव्य की शोभा हो, वर्णन करने की वह रीति उसमें प्रभाव और रोचकता आ जाए, साहित्य में वर्णन करने की वह रीति जिससे चमत्कार और रोचकता आती है

    विशेष
    . इसके तीन भेद हैं—(क) शब्दालंकार अर्थात् वह अलंकार जिसमें शब्दों का सौंदर्य हो, जैसे— अनुप्रास (ख) अर्थालंकार— जिसके अर्थ में चमत्कार हो, जैसे— उपमा और रूपक और किसी-किसी आचार्य के मत से (ग) उभयालंकार— जिसमें शब्द और अर्थ दोनों का चमत्कार हो। आदि में भरत मुनि ने चार ही अलंकार माने हैं— उपमा, दीपक, रूपक और यमक। उन्होंने अलंकारों के धर्म को इन्हीं के अतंर्गत माना है। अलंकार यथार्थ में वर्णन करने की शैली है, वर्णन का विषय नहीं। पर पीछे वर्णनीय विषयों को भी अलंकार मान लेने से अलंकारों की संख्या और भी बढ़ गई। स्वभावोक्ति और उदात्त आदि अलंकार इसी प्रकार के हैं।

  • अलंकार संबंधी शास्त्र
  • वह हाव, भाव या क्रिया आदि जिससे स्त्रियों का सौंदर्य बढ़े
  • सजावट, मंडप
  • वह जो सुंदर बनाने या सजाने के लिए प्रयुक्त होता हो

    उदाहरण
    . अलंकारों से इस मूर्ति को विभूषित करो।

  • साहित्य में वर्णन करने की वह रीति जिससे चमत्कार और रोचकता आती है

    उदाहरण
    . विशेषकर अलंकार दो प्रकार के होते हैं, शब्दालंकार और अर्थालंकार।

अलंकार के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

अलंकार के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • embellishment
  • ornament
  • figure of speech

अलंकार के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • वह वस्तु या सामग्री जिसके योग से किसी वस्तु, व्यक्ति आदि के सौन्दर्य में अभिवृद्धि होती है
  • जेवर, गहना, आभूषण
  • साहित्य में, प्रभावशाली तथा रोचकतापूर्ण रूप में किसी बात का वर्णन करने का ढंग या रीति

अलंकार के मैथिली अर्थ

अलङ्कार

संज्ञा

  • गहना
  • काव्य में शोभादायक उपादान

Noun

  • ormement
  • figure of speech

अन्य भारतीय भाषाओं में अलंकार के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

आराइश - آرائش

ज़ेवर - زیور

सन्अत - صنعت

पंजाबी अर्थ :

अलंकार - ਅਲੰਕਾਰ

गहिणा - ਗਹਿਣਾ

गुजराती अर्थ :

अलंकार - અલંકાર

सजावट - સજાવટ

शणगार - શણગાર

घरेणुं - ઘરેણું

अलंकार - અલંકાર

कोंकणी अर्थ :

अळंकार

दागीनें

आभूषण

अलंकार

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा