अंबा

अंबा के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

अंबा के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • माता, अम्मा
  • दुर्गा, पार्वती
  • काशीराज इन्द्रद्युम्न की कन्या जिसे भीष्म हर ले गये थे
  • आम का वृक्ष और फल

अंबा के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • माता, जननी, माँ, अम्मा

    उदाहरण
    . जौं सिय भवन रहइ कह अंबा। मोहि वहँ होइ बहुत अवलंबा।

  • शिव की पत्नी, गौरी, पार्वती, देवी, दुर्गा
  • अंबष्ठा, पाढ़ा
  • काशी के राजा इंद्रद्युम्न की तीन कन्यायों में सबसे बड़ी कन्या

    विशेष
    . काशीराज की तीन कन्याओं की भीष्म पितामह अपने भाई विचित्नवीर्य के लिए हरण कर लाए थे। अंबा राजा शाल्व के साथ विवाह करना चाहती थी। इससे भीष्म ने उसे शाल्व के पास भिजवा दिया, पर राजा शाल्व ने उसे ग्रहण न किया और वह हताश होकर भीष्म से बदला लेने के लिए तप करने लगी। शिव जो इस पर प्रसन्न हुए और उसे वर दिया कि तू दूसरे जन्म में बदला लेगी। यही दूसरे जन्म में शिखंड़ी हुई जिसके कारण भीष्म मारे गए।

  • बड़ी, बूढ़ी, पूज्य या आदरणीय महिला के लिए आदरपूर्वक संबोधन
  • ससुर खदेरी नदी, यमुना नदी की एक शाखा

    विशेष
    . यह नदी फतेहपुर के पास से निकलकर प्रयाग से थोड़ी दूर पर यमुना में मिलती है। ऐसी कथा है कि यह वही काशीराज की बड़ी कन्या अंबा है, जो गंगा के शाप से नदी होकर भागी थी।

  • सहयाद्री पर्वतमाला से बहने वाली एक नदी
  • एक बेल जिसके पत्ते गोल और नोकदार, फूल सफे़द तथा फल लाल और मकोय के समान होते हैं

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आम, रासाल

    उदाहरण
    . मारु अंबा मउर जिम, कर लग्गइ कुँमलाइ।

अंबा के ब्रज अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • माता
  • गौरी, देवी, दुर्गा

    उदाहरण
    . केते बीर मारिके बिडारे किरवानन तें कैते गिद्ध खाये केते अविका अचकिग। . गौरी है अंबा-सुता, गौरी हरदी होइ।

अंबा के मगही अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • देखिए : 'अंब'

अंबा के मैथिली अर्थ

अम्बा

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • देखिए : 'अम्बिका'

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा