अम्बर के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • आकाश
  • वस्त्र

Noun

  • sky
  • dothes, garment

अम्बर के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • the sky
  • cloth/clothes, garment
  • umber

अम्बर के हिंदी अर्थ

अंबर

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • खुले स्थान में ऊपर की ओर दिखाई देने वाला खाली स्थान, आकाश, आसमान

    उदाहरण
    . अंबर कुंजा कुरलियाँ गरजि भरे सब ताल।

  • बादल, मेघ

    उदाहरण
    . आषआढ़ में सोवौं परी सब ख्वाब देखौं कामिनी। अंबर नवै, बिजली खबै, दुख देत दोनों दामिनी।

  • वस्त्र, कपड़ा, पट

    उदाहरण
    . नभ पर जाइ विभीषत तबही। बरषि दिए मनि अंबर सबही।

  • स्त्रियों की पहनने की एक प्रकार की एकरंगी किनारेदार धोती

    उदाहरण
    . करषत सभा द्रुपद तनया कौ अंबर अछय कियौ।

  • कपास
  • अभ्रक धातु, अबरक
  • राजपूताने का एक पुराना नगर (संभवतः जयपुर की राजधानी आमेर)
  • प्राचीन ग्रंथों के अनुसार उत्तरी भारत का एक देश
  • शून्य
  • गंध द्रव्य , कश्मीरी केशर

    उदाहरण
    . पचीस छाव अंबरं, असीस मुक्कली भरं।

  • परिधि, मंडल
  • पड़ोस, सामीप्य, पास का देश
  • दोष, बुराई
  • हाथियों का नास करने वाला
  • ओष्ठ, ओठ
  • एक प्रकार का रत्न
  • एक जैसी वस्तुओं का कुछ ऊँचा समूह
  • एक जगह एकत्रित बहुत सी वस्तुएँ जो एक इकाई के रूप में हों
  • रुई, रेशम, ऊन आदि के तागों से बुनी हुई वस्तु
  • अमृत, सुधा

अरबी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • हाथी की पीठ पर का हौदा जिसपर छज्जेदार मंडप होता है, अंबारी

    उदाहरण
    . चढ़ी चौडाल अंबरं। मनोकि मेघ घुम्मरं।

  • एक सुगंधित वस्तु

    विशेष
    . यह ह्वेल मछली की तथा कुछ और समुद्री मछलियों की अँतड़ियों में जमी हुई चीज़ है जो भारतवर्ष, अफ़्रीका और ब्राजील के समुद्री किनारों पर बहती हुई पाई जाती है। ह्वेल का शिकार भी इसके लिए होता है। अंबर बहुत हल्का और शीघ्र जलने वाला होता है तथा आँच दिखाते रहने से बिलकुल भाप होकर उड़ जाता है। इसका व्यवहार औषधियों में होने के कारण यह नीकोबार (कालापानी का एक द्वीप) तथा भारत समुद्र के और टापुओं से आता है। प्राचीन काल में अरब, यूनानी और रोमन लोग इसे भारतवर्ष से ले जाते थे। जहाँगीर ने इससे राजसिंहासन का सुंगंधित किया जाना लिखा है।

    उदाहरण
    . जिनन पास अंबर है इस शहर बीच। खरीद करनहार है सब वही च।

  • एक प्रकार का इत्र

    उदाहरण
    . तेल फुलेल सुगंध उबटनो अंबर अतर लगावै रे। . उसने अंबर लगाया है।

अम्बर से संबंधित मुहावरे

अम्बर के कन्नौजी अर्थ

अंबर

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आकाश

अम्बर के ब्रज अर्थ

अंबर, अम्मर

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आसमान, आकाश

    उदाहरण
    . चंचल समेत भुव अंबर मैं खेलत हैं।

  • वस्त्र

    उदाहरण
    . साजि नव-अंबर मनोज-मद-मांतीवाल, साँझ ही समै तै अभिसार की तयारी की।

  • आवरण

    उदाहरण
    . बाहैं छिपाए कब लौं इनै कुच दोऊ दिगंबरअंबर चाहैं।

सूचनार्थ : औपचारिक आरंभ से पूर्व यह हिन्दवी डिक्शनरी का बीटा वर्ज़न है। इस पर अंतिम रूप से काम जारी है। इसमें किसी भी विसंगति के संदर्भ में हमें dictionary@hindwi.org पर सूचित कीजिए या सुझाव दीजिए।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा