अनार

अनार के अर्थ :

अनार के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • चिरौंजी का पेड़ और उसका फल , पियाल द्रम

पुल्लिंग

  • एक पेड़ और उसके फल का नाम , दाडिम

    उदाहरण
    . दसन अनार अधर बिंब जानो।

अनार के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a pomegranate

अनार के हिंदी अर्थ

फ़ारसी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक वृक्ष और उसके फल का नाम जो खाये जाते हैं, एक दानेदार फल जो बहुत पौष्टिक माना जाता है, दाड़िम, बेदाना

    विशेष
    . यह पेड़ १५-२० फुट ऊँचा और कुछ छतनार होता है। इसकी पतली पतली टहनियों में कुछ कुछ काँटे रहते हैं। इसके फूल लाल होते हैं। फल के ऊपर के कड़े छिलके को तोड़ने से रस से भरे लाल सफेद दाने निकलते हैं जो खाए जाता हैं। फल खट्टा मीठा दो प्रकार का होता है। गर्मी के दिनों में पीने के लिये इसका शरबत भी बनाते हैं। फूल रंग बनाने और दवा के काम में आता हैं। फल का छिलका अतिसार, संग्रहणी आदि रोंग में दिया जाता है। पेड़ की छाल में चमड़ा सिझाते हैं। पश्चिम हिमालय और सुलेमान की पहाड़ियों पर यह वृक्ष आप से आप उगता है। इसका कलम भी लगता है। प्रति वर्ष खाद देने से फल भी अच्छे आते हैं। काबुल और कंधार के अनार प्रसिद्ध हैं।

    उदाहरण
    . माली बगीचे में अनार लगा रहा है।

  • एक प्रकार की आतिशबाज़ी, एक तरह का पटाखा जिसमें से अनार के दाने की तरह चिनगारियाँ निकलती हैं

    विशेष
    . यौ. अनारदाना . अनार फल के समान मिट्टी का एक गोल पात्र जिसमें लोहचून और बारुद भरा रहता है और जिसके मुँह पर आग लगाने से चिनगारियों का एक पेड़ सा बन जाता है।

    उदाहरण
    . आँगन में बच्चे अनार चला रहे हैं।

  • एक तरह का गोल फल जिसके दाने लाल, गुलाबी या सफ़ेद होते हैं

    उदाहरण
    . रमेश अनार खा रहा है।

  • वह रस्सी जिसमें दो छप्पर एक साथ मिलाकर बाँधे जाते हैं

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • अनीति, अन्याय

अनार के अवधी अर्थ

फ़ारसी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • प्रसिद्ध फल

अनार के कन्नौजी अर्थ

अनारु

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्रसिद्ध फल और उसका पेड़. 2. एक आतिशबाजी

अनार के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • अनुहार, समान, मुखाकृति

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्रसिद्ध पेड़ और उसका फल, कुमाऊँनी मीठा दाड़िम

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अनारदाने के समान आतिशबाजी का एक खिलौना, गोला फुलझड़ी जो अनार के दाने की भांति रगीन चिनगारियों का विस्फोट करती

अनार के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • दाडिम, एक फल

अनार के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • दाड़िम

Noun

  • pomegranate.

अनार के मालवी अर्थ

  • पटाखे की आतिश दाड़िम फल, अनार दाने (खेलो नी अनार राईवर छोडो नी मेताथ रे मा. लो. 270)

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा