अंचल

अंचल के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

अंचल के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • साड़ी का वह अग्रभाग जो कंधे पर रहता है, आँचर
  • इलाक़ा, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र
  • राजस्व प्रखंड

Noun, Masculine

  • fringe, spl of sari
  • locality: spl rural one
  • revenue Circle

अंचल के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • the outward fringe or portion of a sa:ri:, etc.
  • the area around the border
  • a region
  • frontier territory

अंचल के हिंदी अर्थ

अँचल

संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी बड़े क्षेत्र का वह हिस्सा जो अपनी पृथक विशेषताएँ रखता हो, किसी प्रदेश या स्थान आदि का एक भाग, किसी क्षेत्र का कोई पार्श्व, सीमा के आस-पास का प्रदेश, जनपद, प्रांत

    उदाहरण
    . वन गृहा कुंज मरु अंचल में हुँ खोज रहा अपना विकास। . ग्रामीण अंचल की हरियाली देखते ही बनती है।

  • साड़ी या ओढ़नी का वह भाग जो सिर अथवा कंधे पर से होता हुआ सामने छाती पर फैला हुआ हो, साड़ी का छोर, आँचल, पल्ला, अँचरा

    उदाहरण
    . बहुरि बदन बिधु अंचल ढाँकी।

  • दुपट्टा, उपरना

    उदाहरण
    . लोचन सजल प्रेम पुलकित तन गर अंचल कर माल।

  • किसी वस्त्र का छोर
  • कोर, जैसे—'नयना- चल' में अंचल

    उदाहरण
    . जैसे- 'नयना-चल' में अंचल।

  • किनारा, तट, छोर
  • तलहटी, घाटी

    उदाहरण
    . उसकी वह जलन भयानक फैली गिरि अंचल में फिर।

  • कोना

अंचल के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

अंचल से संबंधित मुहावरे

अंचल के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • साड़ी का छोर, पल्ला, अँचर

    उदाहरण
    . लोचन सजल, प्रेम-पुलकित तन, गर अंचल।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा