अंधक

अंधक के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

अंधक के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • नेत्रहीन मनुष्य, दृष्टिरहित व्यक्ति, अंधा
  • कश्यप और दिति का पुत्र एक दैत्य

    विशेष
    . इसके सहस्त्र सिर थे। स्वर्ग से पारिजात लाते समय यह शिव द्वारा मारा गया। इसी से शिव को अंधकारि या अंधकारिपु कहते हैं।

  • क्रोष्टी नामक यादव के पौत्र और युधाजित के पुत्र

    विशेष
    . अंधक नाम की यादवों की शाखा इन्हीं से चली। इनके भाई वृष्णि जिनसे वृष्णिवंशी यादव हुए कृष्ण उन्ही में से थे।

  • वृहस्पति के बड़े भाई उतथ्य ऋषि के पुत्र महातपा नामक ऋषि जिनकी माता का नाम ममता था

विशेषण

  • जो दृष्टिहीन हो, अंधा

अंधक के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

अंधक के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शिव के हाथों मारा गया एक दैत्य
  • एक यादव जिससे यादवों की अंधक शाखा चली

विशेषण

  • अंधा

अंधक के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक दैत्य जो कश्यप एवं दिति का पुत्र जिसके सहस्त्र सिर थे

    उदाहरण
    . सूरदास के प्रभु तुव मग जोवै, अंधकरिपु ता रिपु-सुख-दैनी।


विशेषण

  • नेत्रहीन
  • अज्ञानी, अविवेकी
  • अंधकारमय

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा