अंग

अंग के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - अँग
  • देखिए - योग

अंग के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शरीर, बदन, देह, गात्र, तन, जिस्म

    उदाहरण
    . अभिशाप ताप की ज्वाला से जल रहा आज मन और अंग।

  • शरीर का भाग, अवयव

    उदाहरण
    . भूषन सिथिल अग भूषन सिथिल अंग।

  • भाग, अंश, टुकड़ा
  • खंड, अध्याय

    उदाहरण
    . 'गुरूदेव कौ अंग', 'चितावनी कौ अंग', 'सूषिम मारग कौ अंग'।

  • ओर, तरफ़, पक्ष, आयाम, पार्श्व

    उदाहरण
    . तात स्वर्ग अपबर्ग सुख धरिअ तुला एक अंग। तूल न ताहि सकल मिलि जो सुख लव सतसंग।

  • भेद, प्रकार, भाँति, तरह

    उदाहरण
    . अंग अंग नीके भाव गूढ भाव के प्रभआव, जानै को सुभाव रूप पटि पहिचानी है। . कृपालु स्वामी सारिखो, राखै सरनागत सब अंग बल बिहीन को।

  • आधार, आलंबन

    उदाहरण
    . राधा राधारमन को रस सिगार में अंग।

  • सहायक, सुहृद, पक्ष का, तरफ़दार

    उदाहरण
    . रौरे अंग जोग जग को है।

  • एक संबोधन, प्रिय, प्रियवर

    उदाहरण
    . यह निश्चय ज्ञानी को जाते कर्ता दीखै करै न अंग।

  • जन्मलग्न (ज्योतिष)
  • प्रत्यय युक्त शब्द का प्रत्यय रहित भाग, प्रकृति (व्याकरण)
  • छह की संख्या

    उदाहरण
    . बरसि अचल गुण अंग ससी संवति, तवियौ जस करि श्रीभरतार।

  • वेद के 6 अंग, यथा—शिक्षा, कल्प, व्याकरण, निरूत्क, ज्योतिष और छंद, वेदांग
  • नाटक में शृंगार और वीर रस को छोड़कर शेष रस जो अप्रधान रहते हैं
  • नाटक में नायक या अंगी का कार्यसाधक पात्र

    उदाहरण
    . 'वीरचरित' में सुग्रीव, अंगद, विभीषण आदि।

  • नाटक की 5 संधियों के अंतर्गत एक उपविभाग
  • मन

    उदाहरण
    . सुनत राव इह कथ्थ फुनि, उपजिय अचरच अंग। सिथिल अंग धीरज रहित, भयो दुमति मति पंग।

  • साधन जिसके द्वारा कोई कार्य संपादित किया जाए
  • सेना के चार अंग व विभाग, यथा—हाथी, घोड़े, रथ और पैदल चतुरंगिणी
  • राजनीति के सात अंग, यथा—स्वामी, अमात्य, सुहृद्, कोष, राष्ट्र, दुर्ग और सेना
  • योग के आठ अंग, यथा—यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, ध्यान, धारणा और समाधि
  • बंगाल में भागलपुर के आस-पास का प्राचीन जनपद जिसकी राजधानी चंपापुरी थी, कहीं-कहीं विस्तार वैद्यानाथ से लेकर भुवनेश्वर (उड़ीसा, उत्कल) प्रदेश तक लिखा है, कर्ण का राज्य
  • ध्रुव के वंश का एक राजा
  • एक भक्त का नाम
  • उपाय
  • लक्षण, चिह्न
  • किसी वर्ग विशेष का घटक या भाग जो अपने आप में पूर्ण भी होता है, किसी संस्था या संगठन का विभाग

    उदाहरण
    . भाषा-केंद्र, पुस्तकालय आदि विश्वविद्यालय के ही अंग हैं।

  • कार्य का भाग या अंश

    उदाहरण
    . आँकड़े जुटाना शोधकार्य का एक आवश्यक अंग है।

  • भाव, नृत्य या संगीत में शरीर के विभिन्न अंगों द्वारा मनोभाव प्रकट करने की क्रिया

विशेषण

  • अप्रधान, गौण
  • उल्टा, प्रतीप
  • प्रधान
  • निकट, समीप
  • अंगों वाला

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • आज्ञा, आदेश

    उदाहरण
    . सो निज स्वामिनि अंग सुनि क्रमिय सुअथ्थह कब्ब।

अंग के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

अंग से संबंधित मुहावरे

अंग के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a limb
  • member
  • body
  • part
  • component
  • organ

अंग के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शरीर, बदन, देह

अंग के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • देह
  • शरीर के विभिन्न अवयव, जैसे—हाथ, पैर आदि

अंग के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शरीर, बदन, देह
  • देह का कोई भाग, अवयव

Noun, Masculine

  • body, parts of the body, part, limb, organ

अंग के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शरीर, विशेषकर गुप्तांग
  • अपने अंग से उत्पन्न संतान
  • शरीर के अव्यव

अंग के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शरीर का अवयव

    उदाहरण
    . गति के भार महाउरै अंग अंस के भार ।

  • अंक, गोद

    उदाहरण
    . सूरज अंग मनौ सनि राजे ।

  • विभाग, भेद, प्रकार

    उदाहरण
    . छः षडंग-वेदांग-शिक्षा, कल्प, व्याकरण, निरुक्त, ज्योतिष, छंद। . अंग छ-सातक आठक सों भव तीनिहु लोक में सिद्धि भई है। . आठ-योगांग-यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, समाधि। . सात राज्यांग—राजा, मंत्री, पुरोहित, ख़जाना, देश, दुर्ग, सेना।

  • पक्ष

    उदाहरण
    . हर ज्यों अनंग पर गरुड़ भुजंग पर कौरव के अंग पर पारथ ज्यों पेखिए।


  • अंगीकार करना, अपनाना

    उदाहरण
    . जथा सक्ति सब करत भक्ति मन बच करि अंगा ।


संज्ञा, पुल्लिंग

  • अंग देश (बिहार के भागलपुर क्षेत्र का प्राचीन महाभारत से बुद्ध काल तक-नाम)

अंग के मगही अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शरीर, देह
  • अवयव, शरीर का भाग
  • भाग, अंश
  • उपाय, युक्ति
  • मनोयोग, मन
  • जैनधर्म का एक प्रसिद्ध ग्रंथ
  • मगध और बंग के बीच स्थित भागलपुर के आस-पास का एक प्राचीन राज्य, अंगदेश
  • ओर, तरफ़

अंग के मैथिली अर्थ

अङ्ग, अङ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • देह
  • अवयव
  • भाग

Noun, Masculine

  • body
  • limb
  • component, part

अंग के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अंग, शरीर का भाग

अन्य भारतीय भाषाओं में अंग के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

उज़्व - عضو

उज़्व - عضو‏، ركن

जिस्म - جسم

पंजाबी अर्थ :

अंग - ਅੰਗ

गुजराती अर्थ :

अवयव, अंग - અવયવ, અંગ

शरीर - શરીર

देह - દેહ

भाग - ભાગ

कोंकणी अर्थ :

आंग

कूड

शरीर

भाग

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा