अँगिया

अँगिया के अर्थ :

अँगिया के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • चोली, कंचुकी

अँगिया के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • bodice

अँगिया के हिंदी अर्थ

अंगिया

संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • स्त्रियों द्वारा वक्ष पर पहना जाने वाला एक वस्त्र विशेष, अंगिका, चोली, कंचुकी, काँचली, छोटा कपड़ा

    विशेष
    . स्त्रियों का एक पहनावा जिससे केवल स्तन ढँके रहते हैं, पेट और पीठ खुली रहती है, इसमें चार बंद होते हैं जो पीछे बाँधे जाते हैं।

    उदाहरण
    . अँगिया नील, माँड़नी राती, निरखत नैन चुराई।


हिंदी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • झीने कपड़े से मढ़ी हुई चलनी

अँगिया के अंगिका अर्थ

अंगिया

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • महिलाओं का वस्त्र, (चोली, ब्लाउज)

अँगिया के अवधी अर्थ

  • अँगिया

  • स्त्रियों के पहनने का वह कपड़ा जो छाती तथा पेट पर तना रहता है; प्रायः गीतों में ही यह शब्द प्रयुक्त होता है; दे० अङिआ

अँगिया के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • स्त्रियों के वक्ष स्थल का पहनावा जो स्तनों पर बिल्कुल ठीक और चुस्त आता हुआ विशेष रूप से तैयार किया जाता है, चोली,

    उदाहरण
    . उदा. वरन वरन अँगियां उर धरे, जी में लिखे पपीरा मोरें, ऐसी अंगिया तोरें लो. गी. ।

अँगिया के ब्रज अर्थ

स्त्रीलिंग

  • कंचुकी, चोली

    उदाहरण
    . ओप उरोजनि की उपजै दिन काहि मढ़े अंगिया न मढ़ेगी ।

अँगिया के मगही अर्थ

  • दे. 'अंगा'

अँगिया के मालवी अर्थ

अंगिया

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • स्त्रियों के पहनने की एक प्रकार की छोटी कुरती, चोली, कंचुकी, अंगवस्त्र, अंगरखी

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा