अनहोनी

अनहोनी के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

अनहोनी के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • the improbable, the impossible

अनहोनी के हिंदी अर्थ

विशेषण, स्त्रीलिंग

  • न होने वाली, अलौकिक, जो संभव न हो, असंभव, अनहोती, अचेंभे की

    उदाहरण
    . उसके साथ एक अनहोनी घटना घट गई।


संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • असंभव घटना या बात, अलौकिक घटना

    उदाहरण
    . अनहोनी कहुँ भई कन्हैया देखी सुनी न बात। या तौ आहि खिलौना सब कौ खान कहत तिहि तात। . कभी-कभी अनहोनी भी हो जाती है।

अनहोनी के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • न होने वाली बात, अद्भूत घटना

अनहोनी के अवधी अर्थ

विशेषण, स्त्रीलिंग

  • न होनेवाली; आशातीत

अनहोनी के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • सहसा न होने वाली और असंभव बात. 2. अलौकिक घटना

अनहोनी के बघेली अर्थ

क्रिया

  • अप्रत्याशित घटना, दैवी विपत्ति, अपूर्णनीय क्षति

अनहोनी के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दुखप्रद घटना, अप्रत्याशित, अनहोनी, असामयिक मृत्यु,

    उदाहरण
    . अनहोनी होती नही, होनी होवनहार-जो होना है वह होकर रहता है, जो नहीं होना वह नहीं होगा।

अनहोनी के मगही अर्थ

संज्ञा

  • अलौकिक घटना, जो शायद ही कभी हो, न होने वाली बात

अनहोनी के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • असम्भाव्य घटना

Noun

  • miracle.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा