अँकरा

अँकरा के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • देखिए - अकरा

अँकरा के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • खेतों में स्वतः पैदा होने वाली एक प्रकार की घास जिसके दाने ग़रीब लोग खाते हैं, एक खर या कुधान्य

    विशेष
    . यह रबी की फ़सलों में गेहूँ के पौधों के बीच जमता है। इसे काटकर बैलों की खिलाते हैं और इसका साग भी खाते हैं। इसका दाना या बीज काला, चिपटा छोटी मूँग के बराबर होता है और प्राय; गेहूँ के साथ मिल जाता है। इसे ग़रीब लोग खाते भी है। खेसारी इसी का एक रूपांतर है।

    उदाहरण
    . "किसान अँकरी उखाड़कर गाय को खिला रहा है।

  • कंकड़
  • भीगा हुआ अनाज

    उदाहरण
    . बेहतर स्वास्थ्य के लिए लोग रोज़ सुबह अँकरी खाते हैं।

अँकरा के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • देखिए: 'अकरा'

अँकरा के बज्जिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पौधों का रोग

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा