अंकुर

अंकुर के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

अंकुर के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अँखुआ, कली

Noun, Masculine

  • sprout, shoot.

अंकुर के अँग्रेज़ी अर्थ

  • a sprout
  • an offshoot
  • a seed-bud

अंकुर के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बीज में से निकला हुआ पहला छोटा कोमल डंठल या अँखुआ जिसमें नये पत्ते निकलते हैं, कल्ला, डाभ, कनखा, कोंपल, अँगुसा, पल्लव

    उदाहरण
    . पाइ कपट जल आंकुर जामा। . खेत में चने के अंकुर निकल आए हैं।

  • (लाक्षणिक) किसी वस्तु या कार्य का आरंभिक रूप, विकाससूचक चिह्न
  • यव का नया-नया आँखुआ जो मांगलिक होता है

    उदाहरण
    . अच्छत अंकुर रोचन लाजा। मंजुल मंजरि तुलसि बिराजा।

  • बीजांकुर, कली, किसलय
  • संतति, संतान

    उदाहरण
    . हमरे नष्ट कुल में ये एक अंकुर बचा है, इससे हमारा वंश चलेगा। . थे अंकुर हितकर कलश पयोधर पावन।

  • नोक
  • जल, पानी
  • रूधिर, रक्त, ख़ून
  • रोम, रोआं

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मास के बहुत छोटे लाल लाल दाने जो घाव भरते समय उत्पन्न होते है, भराव, अंगूर

अंकुर के कन्नौजी अर्थ

  • गुठली, बीज आदि में से निकलने वाला नया डंठल, जिसमें छोटी-छोटी पत्तियाँ होती हैं. 2. पौधों या वृक्षों की डाल या तनों में से उगने वाला नया पत्ता. 3. पनपना. 4. जी उठना

अंकुर के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पौधों, वृक्षों आदि की जड़, डाल या तने में से उगने वाला नया पत्ता
  • गुठली, बीज आदि में से नया डंठल जिसमें छोटी-छोटी पत्तियाँ लगी होती हैं

अंकुर के ब्रज अर्थ

अँकुर

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अंकुआ
  • प्रथम उभार

    उदाहरण
    . लहि उरोज के अंकुरनि सौतनि कियहु ससंक।

अंकुर के मैथिली अर्थ

अङ्कुर

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अँकुरा

Noun, Masculine

  • sprout.

अन्य भारतीय भाषाओं में अंकुर के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

कोंपल - کونپل

पंजाबी अर्थ :

अंकुर - ਅੰਕੁਰ

गुजराती अर्थ :

अंकुर - અંકુર

फणगो - ફણગો

कोंकणी अर्थ :

आंकरी

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा