अन्त

अन्त के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

अन्त के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भेद, रहस्य

संज्ञा, पुल्लिंग

  • नाश, मृत्यु, समाप्ति

अन्त के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • the end, termination
  • result, conclusion
  • mystery, secret

अन्त के हिंदी अर्थ

अंत

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह स्थान जहाँ से किसी वस्तु का अंत हो, सामाप्ति, आख़िर, अवसान, इति

    उदाहरण
    . बन कर अंत कतहुँ नहिँ पावहिँ।

  • वह समय जहाँ के किसी वस्तु की समाप्ति हो

    विशेष
    . इस शब्द में 'में और 'को' विभक्ति लगने से आख़िरकार', 'निदान' अर्थ होता है।

    उदाहरण
    . दिन के अंत फिरी दोउ अनी।

  • शेष भाग, अंतिम भाग, पिछला अंश

    उदाहरण
    . 'रजनी सु अंत महुरत्त बंभ'।

  • पार, छोर, सीमा, हद, अवधि, पराकाष्ठा

    विशेष
    . अंत पाना, अंत होना

    उदाहरण
    . तुमने तो हँसी का अंत कर दिया।

  • अतंकाल, मरण, मृत्य

    उदाहरण
    . 'जान्यों सुअंत प्रथि राज अप्प। भिन्नौ जगति द्रुग्ग सुजप्प। . 'अंत राम कहि आवत नाहीं'।

  • नाश, विनाश

    उदाहरण
    . कहै पदमाकर त्निकूट ही की ढाहि ड़ारौ ड़ारत करेई जातुधानन को अंत हौ।

  • परिणाम, फल, नतीजा

    उदाहरण
    . बुरे काम का अंत बुरा होता है। . अंत भले का सब भला।

  • प्रलय (डिंगल)
  • सामीप्य, निकटता
  • प्रतिवेश, पड़ोस
  • निबटारा, निबटाव
  • किसी समस्या का समाधान या निर्णय
  • निश्चय
  • समास का अंतिम शब्द
  • शब्द का अंतिम अक्षर
  • प्रकृति, अवस्था
  • स्वभाव
  • पूर्ण योग या राशि
  • वह संख्या जिसे लिखने में 12 अंक लिखने पड़े

    उदाहरण
    . एक खरब या सौ अरब की संख्या।

  • भीतरी भाग
  • अंतःकरण, हृदय, जी, मन

    उदाहरण
    . तुम अपने अंत की बात कहों'; 'मै तुम्हे अंत से चाहता हूँ।

  • भेद, रहस्य, छिपा हुआ भाव, मन की बात

    उदाहरण
    . 'काहू को न देती इन बातन को अंत लै इकंत कंत मानि कै अनंत सुख ठानती'।

  • आँत, अंतड़ी

    उदाहरण
    . जिमि जिमि अंत रुलंच लप्ष दल तिन गनि तिम तिम। . झरे शोन धारा परै पेट ते अंत।

  • किसी चीज़ के अस्तित्व की समाप्ति
  • समाप्त होने की क्रिया, अवस्था या भाव
  • संसार की प्रकृति में लीन होकर मिट जाने की क्रिया जो बहुत दिनों पर होती है और जिसके बाद फिर नई सृष्टि होती है
  • किसी कार्य के अंत में उसके फलस्वरूप होनेवाला कार्य या कोई बात
  • किसी घटना आदि का निष्पादनीय या अंतिम भाग
  • शरीर से प्राण निकल जाने के बाद की अवस्था
  • किसी घटना आदि का निष्पादनीय या अंतिम भाग

    उदाहरण
    . इस पुस्तक का अंत पढ़ने के बाद ही आप किसी निष्कर्ष पर पहुँचेंगे ।

  • आनंद, दुःख आदि की परिसीमा
  • किसी चीज़ के अस्तित्व की समाप्ति
  • समाप्त होने की क्रिया, अवस्था या भाव
  • संसार की प्रकृति में लीन होकर मिट जाने की क्रिया जो बहुत दिनों पर होती है और जिसके बाद फिर नई सृष्टि होती है
  • किसी कार्य के अंत में उसके फलस्वरूप होनेवाला कार्य या कोई बात
  • शरीर से प्राण निकल जाने के बाद की अवस्था
  • किसी बात या कार्य की अंतिम अवस्था; अवसान; समाप्ति; खात्मा
  • वह स्थान जहाँ कोई वस्तु समाप्त होती है; सिरा; छोर; सीमा
  • परिणाम; फल
  • नाश; मृत्यु
  • समाप्ति; पराकाष्ठा
  • कथा फलागम
  • उपसंहार; समापन
  • पूरे या समाप्त होने की अवस्था या भाव, समाप्ति (एंड)
  • वह स्थान जहाँ किसी चीज या बात के अस्तित्व, विस्तार आदि का अवसान या समाप्ति होती हो

विशेषण

  • समीप, निकट
  • बाहर, दूर
  • अंतिम
  • सुंदर, प्यारा
  • सबसे छोटा
  • निम्न, भ्रष्ट

क्रिया-विशेषण

  • अंत में, आख़िरकार, निदान

    उदाहरण
    . उघरे अंत न होहि निबाहू। . कोटि जतन कोऊ करौ परै न प्रकृतिहि बीच। नल बल जल ऊँचौ चढ़ै अंत नीच कौ नीच।

  • और जगह, और ठौर, दूसरी जगह, और कहीं, दूर, अलग, जुदा

    उदाहरण
    . कुंज कुंज में क्रीड़ा वरि करि गोपिन को सुख दैहौं। गोप सखन सँग खेलत डोलौं ब्रज तजि अंत न जैहौं। . एक ठाँव यहि थिर न नहाहीं। रस लै खेलि अंत कहुँ जाही। . धनि रहीम गति मीन की जल बिछुरत जिय जाय। जियत कंज तजि अंत बसि कहा भौंर कौ भाय।

अन्त के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

अन्त से संबंधित मुहावरे

अन्त के अवधी अर्थ

अंत

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अंतिम भाग

अन्त के कन्नौजी अर्थ

अंत

विशेषण

  • आखिरी

संज्ञा, पुल्लिंग

  • समाप्ति. 2. नाश. 3. मृत्यु

अन्त के गढ़वाली अर्थ

अंत

विशेषण, पुल्लिंग

  • समाप्ति, पूर्णता, इति, अवसान
  • मृत्यु, नाश, ख़ात्मा
  • अन्तःकरण, हृदय
  • भेद, रहस्य
  • थाह, गहराई

संज्ञा, पुल्लिंग

  • समाप्ति, मृत्यु, नष्ट, छोर

Adjective, Masculine

  • end, completion, goal; finish, death, annihilation; inner feelings; secret; estimate, depth

Noun, Masculine

  • the end, death, destroyed, extremity, edge

अन्त के बुंदेली अर्थ

अंत

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह स्थान जहाँ किसी चीज़ या बात के अस्तित्व विस्तार आदि का अवसान या समाप्ति होती हो, इति, शेष
  • कोई अन्य छोर, सिरा
  • अन्यत्र, दूसरी जगह
  • मृत्यु, नाश
  • परिणाम, फल, नतीजा
  • प्रलय

क्रिया-विशेषण

  • अन्तिम अवस्था या दशा में, आख़िरकार

    उदाहरण
    . गोप सखन संग खेलत रहौं, ब्रज तजि अंत न जैहों, पु.अन्त: करण, हृदय, भेद, रहस्य आदि की थाह। . उघरेहि अंत न होहि निबाहू-तुलसी, वक्ता के स्थान से अलग या दूर, दूसरी जगह पर।

अन्त के ब्रज अर्थ

अंत, अनित

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अंतिम अंश, छोर, सीमा

    उदाहरण
    . आदि मध्य अरु अंत, गगन, दस-दिस, बहिरंतर।

  • समाप्ति, इति, अवसान, मृत्यु

    उदाहरण
    . छन भंगुर यह सबै स्याम बिनु, अंत संग नहि।


क्रिया-विशेषण

  • अन्यत्र, दूसरी जगह, देखिए : 'अनत'

    उदाहरण
    . गोप सखन सँग खेलत डोलौं, तिन तजि अंत न जैहौं।


क्रिया-विशेषण

  • दे॰ 'अनित्य'
  • अनंत, जिसका अंत न हो

अन्त के मगही अर्थ

अंत

संज्ञा, पुल्लिंग

  • समाप्ति, इति, अंतिम भाग, छोर, सीमा
  • फल, परिणाम
  • मृत्यु
  • प्रलय, अति

अन्त के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • अवसान, समाप्ति
  • अंतिम भाग
  • मृत्यु

Noun

  • end
  • extremity
  • death

अन्य भारतीय भाषाओं में अंत के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

ख़ातिमा - خاتمہ

पंजाबी अर्थ :

अंत - ਅੰਤ

गुजराती अर्थ :

अंत - અંત

छेवट - છેવટ

कोंकणी अर्थ :

समाप्त

शेवट

अखेर

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा