अंतर

अंतर के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

अंतर के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • समान न होने की अवस्था या भाव, फ़र्क़, भेद, विभिन्नता, अलगाव, फेर

    उदाहरण
    . उन दोनों वस्तुओं में कोई अंतर नहीं है। . संत भगवंत अंतर निरंतर नहीं किमपि मति-मलिन कह दास तुलसी। . इसके और उसके स्वाद में कुछ अंतर नहीं है।

  • दो आँकड़ों में एक विशिष्ट विषमता या फ़र्क़

    उदाहरण
    . आय और व्यय में अत्यधिक अंतर के कारण बहुत सारी कठिनाइयाँ हो रही हैं।

  • फ़ासला, दूरी, अवकाश, बीच, मध्य

    उदाहरण
    . यह विचारो कि मथुरा और वृंदावन का अंतर ही क्या है।

  • दो घटनाओं के बीच का समय, मध्यवर्ती काल

    उदाहरण
    . इहिं अंतर मधुकर इक आयौ। . इस अंतर में स्तन दूध से भर जाते हैं।

  • दो वस्तुओं के बीच में पड़ी हुई चीज़, ऐसी रोक जिससे सामने की वस्तु दिखाई न पड़े, ओट, आड़, पर्दा

    उदाहरण
    . कठिन बचन सुनि स्त्रवन जानकी सकी न हिये सँभारि। तृन अंतर दै दृष्टि तरौंधी दई नयन जल ढारि।

  • हृदय, अंतःकरण, जी, मन, चित्त

    उदाहरण
    . जिहि जिहि भाइ करत जब सेवा अंतर की गति जानत। . अंतर प्रेम तासु पहिचाना। मुनि दुरलभ गति दीह्न सुजाना।

  • भीतर का भाग

    उदाहरण
    . 'दास’ अँगिराति जमुहाति तकि झुकि जाति, दीने पट, अंतर अनत आप झलकै।

  • छिद्र, छेद, रंध्र, दरार
  • प्रवेश, पहुँच
  • विशेषता

    उदाहरण
    . अंतरौ एक कैमास सुनि मरन तुच्छ मारन बहुल।

  • निर्बलता
  • शेष, बाकी, गणित में शेषफल
  • दोष, त्रुटि
  • अभाव
  • प्रयोजन
  • लिहाज
  • निश्चय
  • प्रतिनिधि
  • वस्त्र
  • छिपाव
  • आत्मा
  • परमात्मा
  • स्थान
  • आशय
  • किसी नित्य किए जाने वाले काम के छूट या रह जाने की क्रिया

    उदाहरण
    . उसे अपनी पढ़ाई में अंतर बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होता।


विशेषण

  • अंतर्धान, ग़ायब, लुप्त

    उदाहरण
    . मोहीं ते परी री चूक अंतर भए हैं जातें तुमसों कहति बातैं मैं ही कियो द्वंदन।

  • दूसरा, अन्य, और

    विशेष
    . इस अर्थ में इस शब्द का प्रयोग प्रायः यौगिक शब्दों में मिलता है; जैसे, ग्रंथातर, स्थांनांतर, कालांतर, देशांतर, पाठांतर, मतांतर, यज्ञांतर इत्यादि।

  • समीप, आसन्न, निकट
  • आत्मीय, प्यारा
  • समान (स्वर या शब्द)
  • भीतरी, भीतर का

क्रिया-विशेषण

  • दूर, अलग, जुदा, पृथक्, विलग

    उदाहरण
    . कहाँ गए गिरिधर तजि मोकौं ह्याँ मैं कैसे आई। सूर श्याम अंतर भए मोते अपनी चूक सुनाई।

  • भीतर, अंदर

    उदाहरण
    . चिंता ज्वाल शरीर बन दावा लगि लगि जाइ। प्रगट धुआँ नहिं देखिए उर अंतर धुधुआइ। . बाहर गर लगाइ राखौंगी अंतर करौंगी समाधि। . मोहन मूरति स्याम की अति अद्भुत गति जोइ। बसत सुचित अंतर तऊ प्रतिबिंबित जग होइ।

अंतर के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

अंतर के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • difference
  • distance
  • interval
  • spacing
  • interior
  • heart
  • margin

अंतर के अवधी अर्थ

अँतर

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भीतरी भाग
  • रहस्य

अंतर के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • फ़र्क़
  • फ़ासला, दूरी

Noun, Masculine

  • difference, distance.

अंतर के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • दो वस्तुओं को आपस में पृथक या भिन्न करने वाला तत्व या बात, भेद, फ़र्क़,अलगाव
  • दो घटनाओं के बीच का समय
  • दूरी, फ़ासला
  • अंत:करण, हृदय
  • किसी वस्तु का भीतरी भाग
  • आड़, ओट
  • छिद्र
  • आत्मा
  • परमात्मा
  • वस्त्र, कपड़ा

अंतर के ब्रज अर्थ

अनतर

संज्ञा, पुल्लिंग

  • हृदय, अंतःकरण, मन

    उदाहरण
    . चिता मानि, चित अंतर-गति, नाग-लोक कौं घाए।

  • भीतर, अंदर

    उदाहरण
    . प्रेम उमंडि रहे रस मंडित अंतर की मड़ई मिलि दोऊ।

  • फ़र्क़, भेद

    उदाहरण
    . तो लीलावती स्याम में तो में नेक न उर अंतर आवै।

  • ओट, आड़, पर्दा
  • फ़ासला, दूरी, बीच, मध्य

अंतर के मगही अर्थ

अनतर

संज्ञा, पुल्लिंग

  • फ़र्क़, विभिन्नता
  • दो वस्तुएँ, स्थान आदि के बीच की दूरी
  • पर्दा, ओट
  • अंत:करण

अंतर के मैथिली अर्थ

अँतर

संज्ञा, पुल्लिंग

  • फ़र्क़

  • सुगन्ध

Noun, Masculine

  • difference

  • scent.

अंतर के मालवी अर्थ

अन्तर

  • फ़ासला, दूरी
  • अलग, जुदा, पृथक्

अन्य भारतीय भाषाओं में अंतर के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

फ़ासला - فاصلہ

फ़र्क़ - فرق

पंजाबी अर्थ :

वित्थ - ਵਿਤ੍ਥ

अंतर - ਅੰਤਰ

भेद - ਭੇਦ

फरक - ਫਰਕ

गुजराती अर्थ :

अंतर - અંતર

भेद - ભેદ

तफावत - તફાવત

कोंकणी अर्थ :

पयसाय

अंतर

भेद

फरक

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा