अनुसार

अनुसार के अर्थ :

अनुसार के अँग्रेज़ी अर्थ

Adverb

  • के according to, in conformity with

Noun, Masculine

  • follow, pursuance, favorable behavior, tradition, practice

अनुसार के हिंदी अर्थ

क्रिया-विशेषण

  • जो किसी के अनुरूप या मुवाफ़िक़ हो, अनुकूल, मुआफ़िक़

    उदाहरण
    . कहउँ नामु बड़ रात तें निज बिचार अनिसार।

  • सदृश, समान, मुताबिक़

    विशेष
    . संस्कृत में यह शब्द संज्ञा है पर हिंदी में इसका प्रयोग क्रियाविशेषणवत् होता है।

    उदाहरण
    . मैंने आपकी आज्ञा के अनुसार ही काम किया है।

  • के मत से या की दृष्टि से

    उदाहरण
    . वह मेरे अनुसार काम करना नहीं चाहता।


संज्ञा, पुल्लिंग

  • पीछे-पीछे चलना, अनुसरण
  • अनुकूल आचरण
  • किसी वस्तु की स्वाभाविक प्रकृति या स्थिति
  • वह विचार, प्रथा या क्रम जो बहुत दिनों से प्रायः एक ही रूप में चला आया हो, प्रथा, परंपरा
  • अभ्यास, अनुकुल
  • देखिए : 'अनुस्वार'

    उदाहरण
    . अनुसार से उतपती नीरजन, नीरंजन से उतपती जीव।


विशेषण

  • जो किसी के अनुसरण पर हो
  • किसी के ढंग या रूप से मिला हुआ, अनुरूप

अनुसार के ब्रज अर्थ

क्रिया-विशेषण

  • अनुकूल, मुआफ़िक़

    उदाहरण
    . सुकदेव कह्यौ जाहि परकार सूर कह्यौ ताही अनुसार।

  • सदृश, समान, तुल्य

    उदाहरण
    . बरनि सुनावौं ता अनुसार। सूत कह्यौ जैसे


अकर्मक क्रिया

  • अनुसरण करना, अनुकूल आचरण करना

    उदाहरण
    . कर पद्माकर चहौं जो बरदान तौ लौ कैयो वरदानन के गान अनुसारती।

  • आचरण करना
  • कोई कार्य करना

अनुसार के मैथिली अर्थ

क्रिया-विशेषण

  • अनुसरण करने वाला

Adverb

  • following, according to

    उदाहरण
    . नियमानुसार "जेना नियम आछि'।

अन्य भारतीय भाषाओं में अनुसार के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

अनुसार - ਅਨੁਸਾਰ

गुजराती अर्थ :

अनुसार - અનુસાર

मुजब - મુજબ

उर्दू अर्थ :

बमूजिब - بموجب

कोंकणी अर्थ :

अनुरुप

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा