अपान

अपान के अर्थ :

अपान के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • शरीर की पंचवायु में से एक वायु जिसकी गति नीचे की ओर होती है
  • गुदा मार्ग से बाहर निकलने वाली वायु
  • मलद्वार, गुदा

सर्वनाम, विशेषण

  • अपनापन, आत्मभाव, आत्मज्ञान सुधि
  • आत्म गौरव
  • घमण्ड, अभिमान
  • अपेय, न पीने योग्य

    उदाहरण
    . भच्छि अभच्छ, अपान पान करि, कबहूँ न मनसा घापी।

  • अपना

अपान के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • दस वा पाँच प्राणों में से एक

    विशेष
    . निम्नलिखित तीनों वायुओं में से कोई किसी को और कोई किसी को अपना कहतें हैं। वह वायु जो नासिका द्वारा बाहार से भीतर की ओर खींची जाती है।

  • गुदास्थ वायु जो मल को बाहार निकालती है
  • वह वायु जो तालु से पीठ तक और गुदा से उपस्थ तक व्याप्त है
  • वायु जो गुदा से निकले, अधोवायु, गुदस्थ वायु
  • गुदा

संस्कृत ; विशेषण

  • जो पाने के योग्य न हो, अपेय

    उदाहरण
    . माधौ जू मोतैं और न पापी। भच्छि अभच्छ अपान पान करि कबहुँ न मनसा धापी।

  • सब दुखों को दूर करने वाला
  • ईश्वर का एक विशेषण

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आत्मभाव, आत्मतत्व, आत्मज्ञान

    उदाहरण
    . ऋषिराज राजा आज जनक समान को। गाँठि बिनु गुन की कठिन जड़ चेतन की, छोरी अनायास साधु सोधक अपान को। . तुलसी भेड़ी की धँसनि जड़ जनक सनमान। उपजत हिय अपमान भा, खोवन मूढ़ अपान।

  • आप, आत्मगौरव, भ्रम

    उदाहरण
    . काहे को अनेक देव सेवत, जागै मसान खोवत अपान, सठ होत हठि प्रेत रे।

  • सुध, होश-ओ-हवास

    उदाहरण
    . भय मगन सब देखनहारे। जनक समान अपान बिसारे। . बरबस लिए उठाइ उर, लाए कृपानिधान। भरत राम की मिलन लखि, बिसरा सबहि अपान।

  • अहं, अभिमान

हिंदी ; सर्वनाम

  • निज का, अपना

    उदाहरण
    . पहिचान को केहि जान, सबहि अपान सुधि भोरी भई।

अपान के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

अपान के मगही अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा

  • अधोवायु, पाद

सर्वनाम

  • अपना, दूसरे या पराये का नहीं

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा