अपह्नुति

अपह्नुति के अर्थ :

अपह्नुति के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • concealment (a figure of speech)

अपह्नुति के हिंदी अर्थ

हिंदी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • देखिए : 'अपह्नव'

    उदाहरण
    . मिसु करि और कथन छविधि, होत अपन्हुति भाइ।


संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वस्तुस्थिति को छिपाने की क्रिया, दुराव, छिपाव, गोपन
  • बहाना, टालमटूल, बहानेबाज़ी, हीला-हवाला
  • एक काव्यालंकार जिसमें उपमेय का निषेध करके उपमान का स्थापना किया जाए

    विशेष
    . इसके दो प्रधान भेद हैं— शब्दापहनुति और अर्थापहनुति, इसके अतिरिक्त हेत्वपहनुति, पर्यस्तापहनुति, भ्रांतापहनुति, छेकापहनुति, व्यग्यापहनुति भी इसके भेद हैं।

    उदाहरण
    . धुरवा होइ न अलि यहै धुवाँ धरनि चहुँ कोद। जारत आवत जगत को पावस प्रथम पयोद। . अपह्नुति में किसी वस्तु का निषेध करके दूसरी वस्तु की स्थापना की जाती है।

  • किसी से कोई बात आदि गुप्त रखने या छिपाने की क्रिया या भाव

अपह्नुति के ब्रज अर्थ

स्त्रीलिंग

  • दुराव, छिपाव
  • टालमटोल, बहानेबाज़ी
  • एक प्रकार का अलंकार जिसमें उपमेय का निषेध करके उपमान का स्थापन किया जाए

    उदाहरण
    . मिसु करि और कथनुह विधि, होत अपह्नति।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा