अरहर

अरहर के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

अरहर के ब्रज अर्थ

स्त्रीलिंग

  • एक प्रसिद्ध पौधा जिसके दाने चने की की दाल जैसे होते हैं, तुअर

    उदाहरण
    . अब फूली-फूली फिरै फूली अरहर देखि।

अरहर के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • pigeon pea, a kind of cereal or pulse—Cajanus Indicus

अरहर के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक अनाज जो दो दल के दाने का होता है जिसके बीज दाल के रूप में खाए जाते हैं, तुवरी, तुअर

    विशेष
    . इसका पौधा चार-पाँच हाथ ऊँचा होता है। इसकी एक एक सीके में तीन-तीन पत्तियाँ होती है जो एक ओर हरी और दूसरी ओर भूरी होती है। इसका स्वाद कसैला होता है। मुँह आने पर लोग इसे चबाते है और फोड़े-फुंसियों पर भी पीसकर लगाते है। अरहर की लकड़ियां जलाने और छप्पर छाने के काम आती है। इसकी टहनियों और पतले डंठलों से खाँचे और दौरियां बनाई जाती है। अरहर बरसात में बोई जाती है और अगहन पूस में फूलती है। इसका फूल पीले रंग का होता है और फूल झड़ जाने पर इसमें डेढ़-दो इंच दालें होती हैं। जिनमें चार-पांच दाने होते हैं। दानों नें दो दालें होती हैं। इसके दो भेद हैं। एक छोटी दूसरी बड़ी। बड़ी को 'अरहरा' कहते है और छोटी को 'रयिमुनिया' कहते हैं। छोटी दाल अच्छी होती है। अरहर फागुन में पकती है और चैत में काटी जाती है। पानी पाने से इसका पेड़ कई वर्ष तक हरा रह सकता है। भिन्न-भिन्न देशों में इसकी कई जातियां होती है। जैसे- रायपुर में 'हरोना' और 'मिही', बंगाल में 'मधवा' और 'चैती' तथा आसाम में 'पलवा', 'देव' या 'नली'।

    उदाहरण
    . बलुई मिट्टी अरहर के लिए उपयुक्त होती है। . अरहर एक दलहनी पौधा है। . सन सूख्यो बीत्यो बनौ, ऊखौ लई उखारि। हरी हरी अरहर आजों, धर धरहर हिय नारि। . इस साल अरहर की पैदावार अच्छी हुई है।

अरहर के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक दाल विशेष और उसका पौधा

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा