अरिष्ट

अरिष्ट के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

अरिष्ट के ब्रज अर्थ

विशेषण, पुल्लिंग

  • कष्ट, क्लेश
  • आपत्ति, विपत्ति
  • अपशकुन, अशुभ लक्षण
  • कोई प्राकृतिक उत्पात
  • दुर्भाग्य
  • लंका के एक पर्वत का नाम
  • एक राक्षस जो श्रीकृष्ण के हाथ से मारा गया था, वृष- भासुर
  • बलि के पुत्र एक दैत्य का नाम
  • रीठा
  • लहसुन
  • नीम
  • कौआ
  • गिद्ध
  • दही का
  • सूतिकाग्रह , सौरी
  • ज्योषित में दुष्ट ग्रहों का एक योग जो मृत्युकारक माना गया है
  • प्राचीन भारत की एक प्रकार की सैनिक व्यूह-रचना
  • दृढ़, पक्का
  • अविनाशी
  • अशुभ

अरिष्ट के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • distress, misery, hardship

Adjective

  • embodying misfortune, disastrous
  • misfortune, disaster

अरिष्ट के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • क्लेश, पीड़ा
  • आपत्ति, विपत्ति
  • दुर्भाग्य, अमंगल

    उदाहरण
    . आप ही इस अरिष्ट को रोकने का कोई उपाय बताइए।

  • वह शगुन जो अशुभ का परिचायक हो, अपशकुन, अशुभ लक्षण

    उदाहरण
    . राम ने ज्यों ही लंका पर चढ़ाई की, लंका में अपशकुन होने लगे।

  • दुष्ट ग्रहों का योग जिसका फल ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अनिष्ट होता है, मरणकारी योग

    उदाहरण
    . फलित ज्योतिष के अनुसार अरिष्ट अनिष्टकर होता है।

  • लहसुन
  • नीम, निंब
  • लंका के पास एक पर्वत
  • कौवा, काक

    उदाहरण
    . अरिष्ट पेड़ की डाल पर बैठकर काँव-काँव कर रहा है।

  • कंक, गिद्ध
  • एक जंगली वृक्ष जिसके फल बाल, कपड़े आदि धोने के काम आते हैं, रीठे का पेड़, फेनिल, निर्मली

    उदाहरण
    . उसके बग़ीचे में अरिष्ट भी है।

  • वह अर्क़ जो बहुत-सी दवाओं की मीठे में सड़ाकर बनाया जाए, एक प्रकार का मद्य जो धूप में औषधियों का ख़मीर उठाकर बनता है
  • औषधियों आदि को पानी में उबालकर बनाया हुआ रस, काढ़ा

    उदाहरण
    . वैद्यजी ने रोगी को प्रतिदिन तुलसी की पत्ती का अरिष्ट पीने को कहा।

  • एक ऋषि
  • अनिष्टसूचक उत्पात

    उदाहरण
    . भूकंप आदि।

  • एक राक्षस का नाम जिसे श्रीकृष्णचंद्र ने मारा था, वृषभासुर
  • कौटिल्य के अनुसार एक प्रकार का असंहत व्यूह जिसमें रथ बीच में, हाथी कक्ष में और घोड़े पृष्ठ भाग में रहते थे
  • बलि का पुत्र, एक दैत्य

    उदाहरण
    . अरिष्ट दैत्यराज बलि का पुत्र था।

  • मट्ठा, तक्र
  • सौरी, सूतिकागृह

विशेषण

  • दृढ़, अविनाशी
  • शुभ
  • बुरा, अशुभ

अरिष्ट के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • अमंगल
  • एक मादक औषध

Noun

  • evil.
  • a kind of Ayurvedic syrup.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा