अर्थ

अर्थ के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

अर्थ के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • दे० 'अरथ'

अर्थ के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शब्द का अभिप्राय , मनुष्य के हृदय का आशय जो शब्द से प्रकट हो , शब्द की शक्ति

    विशेष
    . साहित्यशास्त्र में अर्थ तीन प्रकार माना गया है— (क) अभिधा से वाच्यार्थ, (ख) लक्षण से लक्ष्यार्थ और (ग) व्यंजना से व्यंग्यार्थ ।

  • अभिप्राय , प्रयोजन , मतलब , जैसे—वह किस अर्थ से यहाँ आया है' (शब्द॰)
  • काम , इष्ट

    उदाहरण
    . 'यहाँ बैठने से तुम्हारा कुछ अर्थ न निकलेगा' । (शब्द॰) ।

  • हेतु , निमित , जैसे—'विद्या के अर्थ प्रयत्न करना चाहिए' (शब्द॰)
  • इंद्रियों के विषय , ये पाँच हैं—शब्द, स्पर्श, रुप, रस, और गंध
  • चतुर्वग में से एक , धन , संपत्ति
  • अर्थशास्त्र के अनुसार मित्र, पशु, भूमि, धन, धान्य, आदि की प्राप्ति और वृद्धि
  • कंडगी में लग्न में दुसरा घरा ९
  • कारण [को॰]
  • वस्तु , पदार्थ [को॰]
  • लाभ प्राप्ति [को॰]
  • याचना , प्रार्थना [को॰]
  • वास्तिविक स्थिति [को॰]
  • तौर तरीका , ढंग [को॰]
  • रोक , रुकावट [को॰]
  • मूल्य [को॰]
  • परिणाम , नतीजा [को॰]
  • धर्म क एक पुत्र [को॰] १९
  • विष्णु
  • [को॰] पुर्वमीमांसा के अनुसार एक श्रेणी अपूर्व [को॰]
  • शक्ति [को॰]
  • दावा [को॰]

अर्थ के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

अर्थ के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • माने, शब्दसैं बोधित वस्तु/विषय
  • प्रयोजन
  • धन
  • सांसारिक भोगसाधन, चारि पुरुषार्थमे एक

Noun

  • meaning, sense.
  • purpose.
  • money, wealth.
  • worldly wealth, one of the four aims of life.

अन्य भारतीय भाषाओं में अर्थ के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

माने - معنی

मतलब - مطلب

दौलत - دولت

ज़र - زر

पंजाबी अर्थ :

अरथ - ਅਰਥ

गुजराती अर्थ :

अर्थ - અર્થ

हेतु - હેતુ

आशय - આશય

धन - ધન

संपत्ति - સંપત્તિ

रुपिया - રુપિયા

कोंकणी अर्थ :

तात्पर्य

हेतू

आस्पत

धनदौलत

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा