स्थान

स्थान के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

स्थान के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • जगह, स्थल
  • पद
  • इलाका

Noun

  • place, site.
  • position.
  • locality.

स्थान के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • place, spot
  • site
  • space, room
  • accommodation
  • post
  • position, station
  • premises, venue
  • residence
  • locality

स्थान के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • ठहराव, टिकाव, स्थिति
  • भूमि- भाग, भूमि, जमीन, मैदान, जैसे,—सभा के सामनेवाला स्थान बड़ा रम्य है
  • वह अवकाश जिसमें कोई चीज रह सके, जगह, ठाम, स्थल, जैसे,—सब सभासद अपने अपने स्थान पर बैठ गए
  • डेरा, घर, आवास, जैसे—मैं आप- के स्थान पर गया था, आप मिले नहीं
  • काम करने की जगह, पद, ओहदा, जैसे,—उनके दफ्तर में कोई स्थान खाली है
  • पद, दर्जा, जैसे,—काशीस्थ पंडितों में उनका स्थान बहुत ऊँचा है
  • व्याकरण के अनुसार मुहँ के अंदर का वह अंग या स्थल जहाँ से किसी वर्ण या शब्द का उच्चारण हो, जैसे॰— कंठ, तालु, मुर्धा, दंत, ओष्ठ
  • राज्य, देश
  • मंदिर, देवालय,
  • किसी राज्य का मुख्य आधार या बल जो चार माने गए हैं, यथा,—सेना, कोश, नगर और देश, (मनु॰)
  • गढ़, दूर्ग
  • सेना का अपने बचाव के लिये डटे रहना, (मनु॰)
  • आखेट में शरीर की एक प्रकार की मुद्रा
  • (माल का) जखीरा, गोदाम
  • अवसर, मौका
  • अवस्था, जशा, हालत
  • कारण, उद्देश्य
  • ग्रंथ- संधि, परिच्छेद
  • नीतिविदों के त्रिवर्ग के अंतर्गत एक वर्ग,
  • किसी अभिनेता का अभिनय या अभिनयगत चरित्र
  • वेदी
  • रामायण में वर्णित एक गंधर्व राजा का नाम
  • आसन (युद्धयात्रा न कर चुपचाप बैठे रहना) का एक भेद, किसी एक उद्देश्य से उदासीन होकर बैठ जाना
  • मृत्यु के बाद कर्मानुसार प्राप्त होनेवाला लोक
  • संबंध, हैसियत
  • पदार्थ, वस्तु
  • उचित या उपयुक्त स्थान
  • उचित या योग्य पदार्थ
  • नगरस्थित प्रांगण ,
  • पड़ाव, विश्रामस्थान
  • स्थित होने या ठहरने की क्रिया (को���)
  • आकार, आकृति, रूप ,
  • जीवन की मान्य चार (ब्रह्मचर्य, गार्हस्थ्य, वानप्रस्थ और संन्यस्त) अवस्थाओं या स्थितियों में कोई एक, आश्रम
  • संगीत में गीत, सुर या स्वरों के स्पंदन की स्थिति या मात्रा ,
  • सादृश्य, समानता, तुल्यता ,
  • निश्चेष्ट स्थिति या अवस्था, औदासीन्य, उदासीनता ,
  • ज्ञानेंद्रिय

स्थान के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

स्थान के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • जगह, पद, राज्य, देश, अवसर, अवस्था

स्थान के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • जगह. 2. पद, ओहदा. 3. रहने की जगह, घर

स्थान के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आवास, घर निवास, जगह, खड़ा रहना

स्थान के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • जगह, भू-भाग, जमीन, घर, मकान, रहने का स्थान

Noun, Masculine

  • a place, land, location, adwelling.

स्थान के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • जगह। पड़ाव । मैदान।; घर । ।; पद । ओहदा, दर्जा; मुख का वह भाग जिससे किसी वर्ण का उच्चारण किया जाय ; राज्य , देश; मंदिर , देवालय ; राजनीति के चार मुख्य स्थान, यथा- सेना, कोष, नगर, देश , ८. दुर्ग , ९, गोदाम , १०. गंधर्व राज्य विशेष

अन्य भारतीय भाषाओं में स्थान के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

मुक़ाम - مقام

ओहदा - عہدہ

पंजाबी अर्थ :

थाँ - ਥਾਂ

मुकाम - ਮੁਕਾਮ

जगह - ਜਗਹ

पद - ਪਦ

गुजराती अर्थ :

स्थान - સ્થાન

जग्या - જગ્યા

ठेकाणुं - ઠેકાણું

स्थळ - સ્થળ

रहेठाण - રહેઠાણ

बेठक - બેઠક

आसन - આસન

पदवी - પદવી

दरज्जो - દરજ્જો

कोंकणी अर्थ :

जागो

स्थान

पद

हुद्दो

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा