असु

असु के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

असु के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • प्राणवायु, प्राण, शरीर में स्थित पंचवायु में से एक जो मुख प्रदेश में संचरण करती है

    उदाहरण
    . बूझत हौ तो यहै प्रभु कीजै। मो असु दै वरु अश्व न दीजै।

  • चित्त, विचार, हृदय
  • जल
  • गरमी, ताप
  • एक पल का छठा भाग
  • दु:ख, वेदना

संज्ञा, पुल्लिंग

  • घोड़ा, अश्व

    उदाहरण
    . असु दल गज दल दूनौ साजे। औ घन तबल जुभाऊ बाजे।

असु के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • प्राण

    उदाहरण
    . आनंद भी बहुरो पहिलं कुमुदावलि चक्कनि के असु भू० ३६/१३४

  • हृदय
  • जल
  • आँसू

    उदाहरण
    . देव हिय हर्षन, विकर्षन विमोह असु वर्षन बिनो तु अघमर्षन को छोडि के ।

  • आँसू , ताप

पुल्लिंग

  • अश्व , घोड़ा

विशेषण

  • आशु , शीघ्र , जल्दी

असु के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • प्राण

Noun

  • life.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा