औसत

औसत के अर्थ :

  • स्रोत - अरबी

औसत के बुंदेली अर्थ

संज्ञा

  • बराबर के हिसाब का परता

औसत के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • average
  • (nf
  • also nm) the average
  • mean

औसत के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह संख्या जो कई स्थानों की भिन्न-भिन्न संख्याओं को जोड़ने और उस जोड़ को, जितने स्थान हों उतने से भाग देने पर निकलती हो, एक से अधिक राशियों के जोड़ को उनकी संख्या से भाग देने पर प्राप्त होने वाली राशि, बराबर का परता, समष्टि का सम विभाग, सामान्य, जैसे— एक मनुष्य ने एक दिन 10, दूसरे दिन 10, तीसरे दिन 15 और चौथे दिन 25, कमाए, तो उसकी रोज़ की औसत आमदनी 15 हुई
  • माध्यमिक, दरमियानी, साधारण, मामूली

    उदाहरण
    . वह औसत दरज़े का आदमी है।

  • मध्यमान, अनुपात, माध्य, एवरेज, मध्यम, साधारण, सामान्य, बीच का

विशेषण

  • परस्पर विपरीत दिशाओं में स्थित दो बिंदुओं या संख्याओं के ठीक बीचों-बीच का

    उदाहरण
    . यदि कहीं का निम्नतम तापमान 95 अंश और अधिकतम तापमान 105 अंश तक पहुँच जाता हो तो वहाँ का औसत तापमान 100 अंश होगा।

  • भौतिक माप के मूल्यांकन पैमाने के मध्य के आस-पास का या औसत मान का
  • जिसमें कोई विशेषता न हो या अच्छे से कुछ हल्के दरज़े का

औसत के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

औसत के कन्नौजी अर्थ

विशेषण

  • बीच का, दरमियानी
  • साधारण

संज्ञा, पुल्लिंग

  • राशियों के जोड़ को उनकी संख्या से भाग देने पर भागफल के रूप में प्राप्त संख्या, बीच की संख्या या राशि

औसत के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बराबरी का परता, समान

औसत के गढ़वाली अर्थ

विशेषण, पुल्लिंग

  • मध्यमान, बीच की संख्या, माध्य

Adjective, Masculine

  • average.

औसत के मगही अर्थ

संज्ञा

  • अनेक वस्तुओं का समभाग, सामान्यता का भाव

अन्य भारतीय भाषाओं में औसत के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

औसत - ਔਸਤ

सधारन - ਸਧਾਰਨ

गुजराती अर्थ :

सरासरी - સરાસરી

सरेराश - સરેરાશ

साधारण - સાધારણ

उर्दू अर्थ :

औसत - اوسط

मामूली - معمولی

कोंकणी अर्थ :

सरासरी

सामान्य

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा