अवधि

अवधि के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

अवधि के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • सीमा, हद, पराकाष्ठा

    उदाहरण
    . जिन्हहि बिरचि बड़ भयेउ बिधाता। महिमा अवधि राम पितु माता। . कोई भी काम अवधि के अन्दर रहकर ही करना चाहिए।

  • निर्धारित समय, नियत समय, मीयाद

    उदाहरण
    . रहयौ ऐचि, अंतु न लहै अवाधि दुसासनि बीरु। आली बाढ़तु बिरहु ज्यौ पंचाली को वीर। . ऋण जमा करने के लिए आपको चार दिन की अवधि दी जाती है।

  • गड्ढा, गर्त
  • प्रमाण
  • उपजनपद, पड़ोस
  • अंत समय, अंतिम काल

    उदाहरण
    . तेरी अवधि कहत सब कोऊ ताते कहियत बात। बिनु विश्वास मारिहै तो के आजु रैन कै प्रात। . आजु अवधिसर पहुँचे गए जाउँ मुखरात। बेगि रोहु मोहि मारहु जनि चावहु यह बात।

  • समयांतराल

    उदाहरण
    . हमें चार घंटे की अवधि में यह काम पूरा करना है।


अव्यय

  • तक, पर्यंत

    उदाहरण
    . तोसों हौं फिर फिर हित प्रिय पुनीत सत्य बचन कहत। विधि लगि लघु कोटि अवधि सुख सुखी दुख दहत।

अवधि के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

अवधि के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • period
  • time
  • limit
  • term
  • duration

अवधि के ब्रज अर्थ

  • नियस, निश्चित या सीमित समय
  • कोई काम पूरा करने या होने का निश्चित किया हुआ समय, निर्धारित समय
  • सीमा, हद , पराकाष्ठा

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • अबधि

    उदाहरण
    . दै अवधि गयो परदेस पिय प्रोषितपतिका सहति दुख।

अवधि के मैथिली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • सीमा, हद
  • काल-खण्ड
  • कट, वचनबद्ध काल-सीमा

Noun, Feminine

  • limit.
  • period.
  • stipulated/promised time-limit.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा