अवतार

अवतार के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - औतार

अवतार के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • ऊपर से नीचे की ओर आना; उतरने की क्रिया या भाव
  • किसी दैवी शक्ति का पार्थिव रूप में जन्म
  • जन्म, शरीर-ग्रहण
  • विशिष्ट व्यक्ति
  • देवता आदि का किसी विशेष उद्देश्य से मनुष्य आदि संसारी प्राणियों के शरीर में पृथ्वी पर आगमन

    उदाहरण
    . भगवान राम का अवतार त्रेतायुग में हुआ था ।

  • देवताओं का अवतरित स्वरूप

    उदाहरण
    . राम भगवान विष्णु के चौबीस अवतारों में से एक हैं ।

  • जीवन धारण करने की क्रिया या भाव
  • वायुयान या अन्य वस्तुओं का किसी सतह पर उतरने की क्रिया
  • उतरना , नीचे आना
  • जन्म , शरीरग्रहण

    उदाहरण
    . प्रथम दच्छ गृह तव अबतारा । सती नाम तब रहा तुम्हारा । . नव अवतार दीन्ह विधि आजू । रही छार भइ मानुष साजू ।

  • पुराणों के अनुसार किसी देवता का मनुष्यादि संसारी प्रणियों का शरीर धारण करना
  • विष्णु का संसार में शरीर धारण करना

    विशेष
    . पुराणानुसार विष्णु भगवान् के २४

  • अवतार है , —ब्रह्मा, वाराह, नारद, नरनारायण, कपिल, दत्तात्रेय, यज्ञ, ऋषभ, पृथु, मत्स्य, कूर्म, धन्वंतारि, मोहिनी, नृसिह, वामन, परशुराम, वेदव्यास, राम, बलराम, कृष्ण, बुद्ध, कल्कि, हंस और हयग्रीव, इनमें से १० अर्थात् मत्स्य, कच्छप, वराह, नुसिह, वामन, परशु- राम, राम, कृष्णा, बृद्ध और कल्किप्रधान माने जाते है
  • पु सृष्टि , शरीररचना

    उदाहरण
    . कीन्हेसि धरनी सरग पतारू । कीन्हेसि बरन बरन अवतारू ।

  • अवतरण भूमि , उतरने का स्थान
  • तालाब
  • अनुवाद
  • बिषयप्रवेश , आमुख , भूमिका
  • तीर्थ
  • विशिष्ट व्याक्ति
  • उत्पत्ति , विकास
  • —अवतार लेना=शरीर ग्रहण करना , जन्म लेना

    उदाहरण
    . अरुन असित सित वपु उनहार । करत जगत में तुम अवतार ।

  • सूर (शब्द॰)

संज्ञा, पुल्लिंग

  • 'अवतार'

    उदाहरण
    . मलखान अवतार मेरौ सुलिख्यौ ।

अवतार के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • an incarnation

अवतार के अंगिका अर्थ

औतार

संज्ञा, पुल्लिंग

  • उतरना, जन्म, देवताओं का मुनष्य आदि का शरीर ग्रहण करना

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अवतार, औल-बोल, बेचेन, उग्र, उकताना, व्याकुल, परेशान

अवतार के कन्नौजी अर्थ

औतार

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अवतार

अवतार के गढ़वाली अर्थ

औतार

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अवतार

Noun, Masculine

  • incarnation of the deity.

अवतार के बुंदेली अर्थ

औतार

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अवतार, किसी आत्मा की शरीर धारण करने की क्रिया

अवतार के ब्रज अर्थ

अवतारु, औतार

सकर्मक क्रिया, पुल्लिंग

  • उतरना, नीचे आना
  • जन्म, शरीर-ग्रहण
  • पुराणों के अनुसार ढरन , उ बो० ७/८१ किसी देवता का मनुष्यादि संसारी प्राणियों का शरीर धारण करना

    उदाहरण
    . लीनो अवतार करतार के कहें तें काली ।

  • विष्णु का संसार में शरीर धारण करना , पुराणों के अनुसार विष्णु के २४ अवतार हैं इनमें १० मुख्य हैं- मत्स्य, कच्छप, वराह, नृसिंह, वामन, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि
  • उतरना, ऊपर से नीचे लाना
  • जन्म देना, उत्पन्न करना

    उदाहरण
    . ते बिधना काहैं अवतारे।


पुल्लिंग

  • अवतार

अवतार के भोजपुरी अर्थ

औतार

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अवतार;

    उदाहरण
    . रामजी नवमी के औतार लेले रहीं।

Noun, Masculine

  • incarnation, Avatar.

अवतार के मगही अर्थ

औतार

संज्ञा

  • ईश्वर या देवताओं का मनुष्य आदि का शरीर धारण; लौकिक शरीर धारण, अलौकिक रूप, गुण और शक्ति वाला प्राणी

अवतार के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • देवताक मर्त्य रूपमे पृथ्वी पर उत्तरब
  • मर्त्य रूपमे उत्पन्न देवता
  • प्रादुर्भाव

Noun

  • incarnation.
  • I god incarnate, such as राम, कृष्ण।
  • appearance.

अन्य भारतीय भाषाओं में अवतार के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

अवतार - اوتار

पंजाबी अर्थ :

अवतार - ਅਵਤਾਰ

गुजराती अर्थ :

अवतार - અવતાર

कोंकणी अर्थ :

अवतार

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा