बाद

बाद के अर्थ :

बाद के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग, स्त्रीलिंग

  • झगड़ा, बहस, वाद-विवाद

    उदाहरण
    . जो तजने तो तजौ हितकै कबि बोधा न बाद बितर्क बढ़ावै।

  • व्यर्थ, निष्प्रयोजन

    उदाहरण
    . नाची रिस भृकुटीन चढ़ि, जायौ जीवन बाद।

  • बातचीत, संवाद, कथन

    उदाहरण
    . इहि प्रकार द्विन माधवा, करयो मेघ से बाद।

  • सिद्धांत, उसूल

    उदाहरण
    . हौं सुजस बाद यह काम कीन्ह।

  • कमी, दस्तूरी, अतिरिक्त

बाद के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • see वाद

बाद के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • बहस, तर्क, खंडन-मंडन की बातचीत

    उदाहरण
    . सजल कठौता भरि जल कहत निषाद। चढ़हु नाव पर घोइ करहु जनि बाद।

  • विवाद, झगड़ा, हुज्जत

    उदाहरण
    . गोतम की घरनी ज्यों तरनी तरैगी मेरी, प्रभु सौं विवाद कै बाद न बढ़ायहीं।

  • नाना प्रकार के तर्क-वितर्क द्वारा बात का विस्तार, झक-झक, तूल-कलामी

    उदाहरण
    . त्यों पदमाकर वेद पुरान पढ्यो पढ़ि कै बहु बढ़ायो।

  • प्रतिज्ञा, शर्त, बाज़ी, होड़ा-होड़ी

    उदाहरण
    . कूदत करि रघुनाथ सपथ उपरा उपरी करि बाद।

  • देखिए: 'वाद्य'

    उदाहरण
    . गुरु गीत बाद बाजित्र नृत्य।

  • व्यर्थ, निष्प्रयोजन, फ़ुज़ूल, बिना मतलब

    उदाहरण
    . भए बटाऊ नेह तजि बाद बकति बेकाज। अब अलि देत उराहनो उर उपजति अति लाज।


अरबी ; अव्यय

  • पश्चात्, अनंतर, पीछे

विशेषण

  • अलग किया हुआ, छोड़ा हुआ

    उदाहरण
    . ख़र्चा बाद देकर तुम्हारा कितना रुपया निकलता है।

  • दस्तूरी या कमीशन जो दाम में से काटा जाए
  • अतिरिक्त, सिवाय
  • असल से अधिक दाम जो व्यापारी लिख देते और दाम बताते समय घटा देते हैं

फ़ारसी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • वायु, पवन

    उदाहरण
    . है दिल में दिलदार सही, आँखियाँ उलटी करि ताहि चितइए। आब में, खाक में, बाद में आतस, जान में सुंदर जानि जनइए। . थे जल्दी में घाड़े से जियाद। थे दोड़ में वह मानिद बाद।

बाद से संबंधित मुहावरे

बाद के अंगिका अर्थ

अव्यय

  • निरर्थक

संज्ञा, पुल्लिंग

  • तर्क वितर्क, विवाद, झंझट

बाद के कन्नौजी अर्थ

बादि

अरबी ; अव्यय

  • पीछे, अंतर

बाद के बघेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • तास के पत्ते का बादशाह
  • एक प्रकार के पशुओं का रोग
  • इन्कार किया हुआ, बात में कायम न रहकर बदल जाना

बाद के बुंदेली अर्थ

विशेषण, स्त्रीलिंग

  • अमान्य, पीछे, पश्चात्, आद-बाद जो ध्यान देने योग्य न हो, सेल के क्रम में किसी के लिए नियमों में शिथिलता (सं.स्त्री.)

बाद के मगही अर्थ

संज्ञा

  • (संवाद) विवाद, झगड़ा, सपत्ति संबंधी मुक़दमा, व्यवहार न्यायालय के मामले
  • छूट,कमी, जिसी छूट, मूल्य में छोड़ी जाने वाली राशि
  • (वाद्य) बाजा, बजने वाला यंत्र, किसी वस्तु के बजने की ध्वनि

बाद के मैथिली अर्थ

क्रिया-विशेषण

  • पछाति, उपरान्त

Adverb

  • after later on, afterwards.

बाद के मालवी अर्थ

अव्यय

  • पश्चात्, बाद में।

अन्य भारतीय भाषाओं में बाद के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

पिच्छे - ਪਿੱਛ

पिच्छों - ਪਿੱਛੋ

गुजराती अर्थ :

बाद - બાદ

पछी - પછી

पछे - પછે

उर्दू अर्थ :

बाद - بعد

कोंकणी अर्थ :

मागीर

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा