बाई

बाई के अर्थ :

बाई के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग

  • माता, बहन या स्त्री के लिये मालवी सम्बोधन, वात रोग, बादी।

बाई के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • one of the three humours of the body (see बात)
  • gout, rheumatism
  • delirium
  • a lady
  • a prostitute

बाई के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • त्रिदोषों में से वातदोष जिसके प्रकोप से मनुष्य बेसुध या पागल हो जाता है , दे॰ 'वात' , क्रि॰ प्र॰—आना , —उतरना
  • आवेश या क्रोध के मारे पागल होने की अवस्था या भाव

    उदाहरण
    . बाई के कारण वह किसी को भी अनाप-शनाप बोल देता है ।

  • एक प्रकार का रोग जो वात के कारण होता है
  • वात, जो त्रिदोषों में से एक है

देशज ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • स्त्रियों के लिये एक आदरसूचक शब्द , जैसे,—लक्ष्मीबाई, अहिल्याबाई

    विशेष
    . इस अर्थ में इस शब्द का प्रयोग राजपूताने, गुजरात और दक्षिण आदि देशों में अधिक होता है ।

  • एक शब्द जो उत्तरी प्रांतों में प्रायःवेश्याओं के नाम के साथ लगाया जाता है
  • वेश्याओं के नाम के साथ लगने वाला एक शब्द

    उदाहरण
    . केसरबाई लखनऊ की मशहूर वेश्या थी ।

  • स्त्रियों के लिए एक आदर सूचक शब्द

    उदाहरण
    . कुछ लोग अपनी माँ को भी बाई कहकर बुलाते हैं ।

  • वह जो घरेलू काम-काज तथा सेवा करती हो
  • राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र आदि राज्यों में स्त्रियों के लिए प्रयुक्त होने वाला एक आदरसूचक संबोधन
  • कहीं-कहीं माता, ननद आदि के लिए संबोधन का शब्द
  • वेतन लेकर घरेलू काम करने वाली स्त्री; महरी
  • उत्तरभारत में नाचने-गाने वाली स्त्रियों या वेश्याओं के लिए प्रयुक्त शब्द; तवायफ़

बाई से संबंधित मुहावरे

बाई के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • स्त्रियों का आदर सूचक शब्द (नाचने वाली स्त्री)

बाई के अवधी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वायु का प्रकोप

बाई के कन्नौजी अर्थ

सर्वनाम

  • उसी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक रोग विशेष. 2. वेश्या. 3. साध्वी. 4. राजस्थान और मध्य प्रदेश में स्त्रियों के लिए आदरसूचक सम्बोधन

बाई के कुमाउँनी अर्थ

विशेषण

  • देखिए : - बवण; जलाया हुआ, प्रज्जवलित

बाई के गढ़वाली अर्थ

  • बेचैनी, जल्दी, उतावलापन

  • impatience, rash.

बाई के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • हवा, बात, व्याधि

बाई के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बहियात

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • स्त्रियों के लिए एक आदर सूचक शब्द, माता, माँ (लड़कियों का सामान्य सम्बोधन शब्द वही बलवाची वह)

बाई के ब्रज अर्थ

स्त्रीलिंग

  • आदरणीय महिलाएँ

    उदाहरण
    . धन धन जे वदावन बाई ।

बाई के मगही अर्थ

संज्ञा

  • (वायु) त्रिदोष में वायु दोष, वात; पक्वाशय की वायु जिसकी अधिकता से अपच आदि रोग होते हैं

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा