बांका

बांका के अर्थ :

बांका के हिंदी अर्थ

संज्ञा, क्रिया-विशेषण, विशेषण

  • भारत के बिहार राज्य का एक शहर

    उदाहरण
    . बांके बिहारीजी बांका के निवासी हैं ।

  • एक कीट जो फसल के लिए हानिकारक होता है
  • एक प्रकार का लोहे का हथियार
  • किसी जलूस या बारात में घोड़े पर बैठा हुआ लड़का या युवा
  • जिसमें बहुत ही अनोखा सौंदर्य या माधुर्य हो
  • जो सुन्दर और बना-ठना हो
  • जिसमें एक ही मोड़ हो
  • भारत के बिहार राज्य का एक जिला
  • जो समानांतर या सीधा न हो
  • तिरछे ढंग से
  • जो वीरतापूर्वक कोई काम करे

बांका के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

बांका के अवधी अर्थ

बाँका

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्रकार की कुल्हाड़ी

विशेषण

  • बढ़िया

बांका के कन्नौजी अर्थ

बाँका

विशेषण

  • तिरछा, वक्र.2. सजधज का शौकीन, छैल छबीला. 3. वीर, साहसी. 4. गुंडा. 5. एक अर्द्ध चन्द्राकार औजार

बांका के गढ़वाली अर्थ

  • सुन्दर सुडौल, खूबसूरत
  • handsome, well built (man).

बांका के बुंदेली अर्थ

बाँका

विशेषण, स्त्रीलिंग

  • टेढ़ा, तिरछा, अनोखा, छैला, बहादुर

बांका के ब्रज अर्थ

बाँका

विशेषण

  • टेढ़ा , वक्र ; सुंदर ; अपूर्व

    उदाहरण
    . बाँकिये तान गिनौरी लरे ।

  • छैला ; साहसी ; श्रेष्ठ

    उदाहरण
    . सरजा सिवा के बाँके वीर जाने ।

  • विचित्र

    उदाहरण
    . मानुस के मन की निपट बाँकी रीत है ।

  • बाना

    उदाहरण
    . तहे सेर सो बाँको लिये समसर ।

  • विकट , दुर्गम

    उदाहरण
    . खाई कुआ बाबरी बेहड़ नरिया नारी बाँको ।

बांका के मगही अर्थ

विशेषण

  • (बांक) छैला, रंगदार, सुंदर, बना-ठना; तिरछा,टेढ़ा

बांका के मैथिली अर्थ

बाँका

विशेषण

  • बङ्का, वीर

Adjective

  • valiant.

बांका के मालवी अर्थ

बाँका

विशेषण

  • कठिन, टेढ़ा।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा